BSNL ने उड़ा दिया गर्दा, कमाल के ऑफर में दे रहा 5GB Free Data, देखें किनको मिलेगा बेनेफिट
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल (BSNL)) यूजर्स को 30 दिनों के लिए 5GB डेटा (Data) फ्री में ऑफर (offer) कर रहा है
जानकारी के लिए आपको बता देते है कि बीएसएनएल (BSNL) सिम पर स्विच करने वाले केवल नए उपयोगकर्ता ही BSNL से 5GB फ्री डेटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं
इसके अलावा, यह ऑफर (offer) केवल 15 जनवरी, 2022 तक ही वैलिड है
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल (BSNL)) यूजर्स को 30 दिनों के लिए 5GB डेटा (Data) फ्री में ऑफर (offer) कर रहा है। लेकिन BSNL के हर यूजर को यह हैंड्स-ऑन फ्री डेटा (Data) नहीं मिलने वाला है। इसका मतलब है कि यह ऑफर (offer) कुछ ही यूजर्स के लिए है, आइए जानते है कि आखिर कौन से यूजर्स को और कैसे मिलेगा BSNL का यह धुआंधार ऑफर (offer)। जानकारी के लिए आपको बता देते है कि बीएसएनएल (BSNL) सिम पर स्विच करने वाले केवल नए उपयोगकर्ता ही BSNL से 5GB फ्री डेटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यह ऑफर (offer) केवल 15 जनवरी, 2022 तक ही वैलिड है।
बीएसएनएल (BSNL) '#switchtoBSNL' नाम से एक नया प्रोमोशन चला रहा है। ध्यान दें कि इस ऑफर (offer) के तहत आपको जो 5GB फ्री डेटा (Data) दिया जाने वाला है, वह आपको 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए मिलने वाला है, इसके अलावा यह प्लान आपके वर्तमान प्लान की वैलिडिटी से भी मेल कहा सकता है। यहाँ आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि switching से कंपनी का मतलब है कि जो उपयोगकर्ता अन्य नेटवर्क से पोर्ट (Port) करके BSNL में शामिल हो रहे हैं। इसका यह भी मतलब है कि बीएसएनएल (BSNL) का एक नया नंबर (Number) लेने से आपको यह बोनस (Bonus) डेटा (Data) नहीं मिलने वाला है। आइए जानते है कि आखिर इस ऑफर (offer) का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं, यह ऑफर (offer) क्या है और कैसे आपको मिल सकता है। सबकुछ यहाँ जानिए...!
#SwitchtoBSNL का क्या मतलब है और इसके नियम और शर्तें क्या हैं
सबसे पहले, उपयोगकर्ताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे इस अभियान से संबंधित बीएसएनएल (BSNL) के प्रत्येक ट्विटर (Twitter) पोस्ट (Post) को अपनी टाइमलाइन पर शेयर/रीट्वीट (Tweet) करें। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को बीएसएनएल (BSNL) के आधिकारिक फेसबुक (Facebook) पेज (@bsnlCorpe) के साथ-साथ ट्विटर (Twitter) हैंडल (@BSNLCorpe) को फॉलो/लाइक करना होगा।
उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) पर #switchtoBSNL का उपयोग करना अनिवार्य है। बीएसएनएल (BSNL) में स्विच करने वाले ग्राहकों को हैशटैग #SwtichtoBSNL का उपयोग करके बीएसएनएल (BSNL) में स्विच करने का अपना कारण पोस्ट (Post) करना होगा, फिर बीएसएनएल (BSNL) को टैग करना होगा और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट
बीएसएनएल (BSNL) में शामिल होने वाले नए ग्राहकों को ट्वीट (Tweet)/पोस्ट (Post) का एक स्क्रीनशॉट साझा करना होगा और इसे संबंधित मोबाइल (Mobile) नंबर (Number) पर डीएम/व्हाट्सएप (9457086024) के माध्यम से कंपनी को भेजना होगा।
यह सब करने के बाद, ग्राहक कंपनी से 5GB बोनस (Bonus) डेटा (Data) प्राप्त करने के पात्र होंगे। ध्यान दें कि यह ऑफर (offer) केवल 15 जनवरी, 2022 तक ही वैलिड है। बीएसएनएल (BSNL) को यह तय करने का अधिकार है कौन से उपयोगकर्ता बोनस (Bonus) डेटा (Data) प्राप्त करने के योग्य हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने वर्तमान ऑपरेटर से बीएसएनएल (BSNL) में अपना मोबाइल (Mobile) नंबर (Number) पोर्ट (Port) करना होगा।