Kartik Aaryan, Tabu और Kiara Advani की लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 2 थिएटर में कमाल कर रही है। फिल्म को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
फिल्म के रिलीज़ होते ही थिएटर्स में फैंस की भीड़ लग चुकी है और फैंस बड़ी स्क्रीन पर फिल्म एंजॉय करना चाहते हैं। बहुत से लोग OTT पर फिल्म के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे ही फैंस के लिए ज़रूरी खबर हम लाए हैं।
Bhool Bhulaiyaa 2 के स्ट्रीम राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) को मिले हैं और फिल्म को थिएटर में रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स पर पेश किया जाएगा। हालांकि, फिल्म को बड़े पर्दे में आने के तीन महीने बाद OTT पर लाया जाएगा।
Bhool Bhulaiyaa 2 दरअसल 2007 में आई लोकप्रिय साइकोलोजिकल थ्रिलर भूल भुलैया का दूसरा पार्ट है जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन को देखा गया था। हालांकि, फिल्म की थीम पूरी तरह अलग है और एक नया फैनबेस बनाती है। Bhool Bhulaiyaa 2 की कास्ट में सभी नए कलाकार Tabu, Kiara Advani और Sanjay Mishra आदि को देखा जा सकता है लेकिन पिछली फिल्म से Rajpal Yadav को छोटे पंडित के रोल में अब भी लाया गया है।