MX प्लेयर पर देखना चाह रहे हैं कुछ बढ़िया कंटेन्ट तो ज़रूर देखें ये वेब सीरीज़

HIGHLIGHTS

MX प्लेयर पर ये वेब सीरीज़ आपको ज़रूर आएंगी पसंद

OTT प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहा है फिल्मों और वेब सीरीज़ का क्रेज़

आश्रम से लेकर भौकाल के नाम हैं शामिल

MX प्लेयर पर देखना चाह रहे हैं कुछ बढ़िया कंटेन्ट तो ज़रूर देखें ये वेब सीरीज़

आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म्स पर ढेरों फिल्में व वेब सीरीज़ रिलीज़ होती हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix), प्राइम विडियो (Prime Video) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के अलावा, और भी कई प्लेटफॉर्म पर कंटेन्ट रिलीज़ होता है। हालांकि, अगर आप इन प्लेटफॉर्म्स के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं तो बता दें कि MX प्लेयर पर बहुत सा कंटेन्ट है जिसे आप बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ बढ़िया विकल्पों के बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आश्रम

बॉबी देओल की वेब सीरीज़ के दो सीज़न आ चुके हैं और इन दोनों ही एपिसोड्स को काफी पसंद किया गया है। यह सीरीज़ एक क्राइम थ्रिलर है जिसमें एक ढोंगी बाबा की कहानी दिखाई गई है।

हैलो मिनी

अगर आपको सस्पेंस वाली फिल्में पसंद हैं तो हैलो मिनी आपको काफी पसंद आने वाली है। हालांकि, सीरीज़ में काफी बोल्डनेस भी दिखाई गई है। इस सीरीज़ के कुल 15 एपिसोड हैं और दूसरा सीज़न भी रिलीज़ हो गया है।

दौलतागंज

दौलतागंज एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी वेब सीरीज़ है जिसे आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं। वेब सीरीज की कहानी 90 के दशक की माफिया गिरी के साथ प्यार के देशीपन को रोचक ढंग से फिल्माकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है।

भौकाल

वेब सीरीज़ का नाम इसकी कहानी से काफी मिलता है। यह क्राइम थ्रिलर और भरपूर एक्शन के साथ आई वेब सीरीज़ है। अगर आपको इस तरह की फिल्में या वेब सीरीज़ पसंद हैं तो आपको ज़रूर ये वेब सीरीज़ पसंद आएगी। MX प्लेयर की इस सीरीज़ को लोगों ने काफी पसंद किया है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile