Bachchan Pandey में इस रोल में नज़र आने वाले थे अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे, लेकिन ये सीन हुआ डिलीट

HIGHLIGHTS

Bachchan Pandey के इस सीन में नज़र आने वाले थे अभिषेक और चंकी

18 मार्च को थिएटर में रिलीज़ होगी बच्चन पांडे

फिल्म में कृति सैनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस भी आ रहे हैं नज़र

Bachchan Pandey में इस रोल में नज़र आने वाले थे अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे, लेकिन ये सीन हुआ डिलीट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म (Upcoming movie) बच्चन पांडे का लोग कई महीनों से इंतज़ार कर रहे हैं जिसे होली (Holi) के मौके पर 18 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में कृति सैनन (Kriti Sanon) अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। अगर फिल्म (movie) के नाम की बात करें तो फिल्म में बच्चन (bachchan) या पांडे (pandey) कोई भी नहीं है। डाइरेक्टर फरहाद समजी ने भी खुलासा किया है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और चंकी पांडे का एक सीन था जिसे डिलीट कर दिया गया है। अक्षय कुमार और कृति सैनन के अलावा फिल्म में अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: पूरे हफ्ते भयंकर उतार चढ़ाव के बीच, जानें आज क्या है Gold Rate

bachchan pandey

फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने मज़ाक में कहा था कि इस फिल्म के नाम (movie title) की प्रेरणा हाउसफुल 4 (Houseful 4) की पार्टी में मिली थी जहां उन्होंने अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे को साथ में खड़े देखा था। हालांकि बाद में सुपर स्टार ने साफ कर दिया कि यह केवल मज़ाक था।

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा धांसू प्लान, 28 दिनों के लिए सबकुछ फ्री, एक बार जरूर ट्राई करें Reliance Jio के ये खतरनाक Plans

फिल्म का नाम रखा गया है अक्षय कुमार की टशन फिल्म के किरदार के ऊपर 

बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने साफ किया कि यह केवल एक मज़ाक था और फिल्म का नाम मेरी फिल्म टशन में मेरे किरदार के नाम पर रखा गया है। डायरेक्टर फरहाद समजी ने खुलासा किया है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे का कैमियो प्लान किया गया था जिसे बाद में रिजेक्ट कर दिया गया।

बच्चन पांडे से हटाया गया ये सीन

डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म में एक सीन था जिसमें अभिषेक और चंकी केवल फोटो फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। सीन में कृति और अरशद बच्चन पांडे को ढूंढने के दौरान एक बच्चे से पूछते हैं कि क्या उन्होंने बच्चन पांडे को देखा तो वह एक फिल्म मैगज़ीन में अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे की फोटो दिखाता है। हालांकि, इस सीन को फिल्म में शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: MARCH 2022 में ये OTT SERIES मचा रही तहलका, कुछ होने वाली है रिलीज देखें फूल लिस्ट

 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile