Lenskart के नए स्मार्ट ग्लासेस, भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, चश्मे में लगा है 12MP का कैमरा, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

B by Lenskart की कीमत सामने आई

22,000 रुपये में मिलेगा अर्ली एक्सेस

AI और कैमरा फीचर्स शामिल

Lenskart के नए स्मार्ट ग्लासेस, भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, चश्मे में लगा है 12MP का कैमरा, जानें कीमत

भारत में स्मार्ट वियरेबल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब Lenskart भी इसमें बड़ा कदम रखने जा रहा है. कंपनी ने अपने नए B by Lenskart स्मार्ट ग्लासेस के लिए अर्ली एक्सेस रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं और इसकी कीमत और फीचर्स भी सामने आ गए हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Lenskart ने अपने नए स्मार्ट ग्लासेस को भारत में 22,000 रुपये की अर्ली एक्सेस कीमत पर पेश किया है, जबकि इसकी असली कीमत 27,000 रुपये बताई गई है. कंपनी ने पुष्टि की है कि यह वियरेबल Black और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

हालांकि, पहले इसे दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसके लिए अर्ली एक्सेस रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, जिससे साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है.

Snapdragon चिपसेट और AI फीचर्स

इन स्मार्ट ग्लासेस में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे तेज और स्मार्ट बनाता है. इसमें Google का Gemini AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए कई काम कर सकेंगे. यह डिवाइस iOS 18 और Android 12 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा. इसके अलावा Bluetooth 5.3 सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

कैमरा, बैटरी और अन्य खासियतें

B by Lenskart स्मार्ट ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony सेंसर दिया गया है. यह कैमरा 1080p और 1440p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 4 घंटे तक चलेगा. जबकि इसके वायरलेस चार्जिंग केस के साथ 48 घंटे तक का बैकअप मिलने का दावा किया गया है. कंपनी के अनुसार, यह सिर्फ 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है.

इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल, Live AI, Live Note Taking और Look & Tell जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. यह ग्लासेस करीब 45 ग्राम वजन के होंगे और इनमें डुअल स्पीकर और तीन माइक्रोफोन का सेटअप दिया जाएगा.

यूजर्स के लिए नया ऑप्शन

स्मार्ट ग्लासेस का यह सेगमेंट अभी भारत में नया है, लेकिन Lenskart का यह कदम बाजार को आगे बढ़ा सकता है. खासकर AI फीचर्स और कैमरा के साथ यह डिवाइस उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो नई टेक्नोलॉजी को जल्दी अपनाना चाहते हैं. अगर कंपनी सही समय पर इसे लॉन्च करती है और कीमत को संतुलित रखती है, तो यह वियरेबल भारत में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है.

यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile