Apple officially announced WWDC 2026 June from New Siri and iOS 27
Apple हर साल WWDC करता है और हर साल कुछ न कुछ नया लेकर आता है। लेकिन इस बार WWDC 2026 में जो दिखाया गया, वो देखकर लगा कि कंपनी ने एक साथ कई अलग अलग जगहों पर काम किया है। Tim Cook ने Stage पर आकर इस Event का थीम बताया, “All Systems Glow” और कहा कि Apple हमेशा से मानता आया है कि Technology Personal, Powerful और Easy to Use होनी चाहिए। Hardware और Software का तालमेल ही Apple के हर प्रोडक्ट की असली ताकत है और WWDC इसी फलसफे को आगे बढ़ाने का मौका है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह Tim Cook का आखिरी ईवेंट है। आइए अब जानते हैं कि Apple ने इस बार के WWDC में क्या क्या पेश किया है?
Apple ने इस बार Liquid Glass Design को और Refine किया है। अब macOS पर हर Window में एक जैसा Title Bar मिलेगा जिससे पूरे System में एक जैसी झलक देखने को मिलने वाली है, यानी एक Window से दूसरी Window पर जाने पर अजीब नहीं लगेगा, यह एक दूसरे से मेल खाने वाली हैं। इसके साथ ही Apple ने Liquid Glass को सीधे Icons में भी Add कर दिया है, जो Visual Experience को एक नया Level प्रदान कर रही है।
Readability को बेहतर बनाने के लिए एक नया Slider भी दिया गया है जिससे Liquid Glass Interface की Visibility कम-ज्यादा की जा सकती है। यानी अगर आपको लगता है कि यह डिजाइन आपकी आँखों को थका रहा है तो अब आप खुद इसे अपने हिसाब से इसे अजस्ट कर सकते हैं।
इस बार macOS का नया Version macOS Golden Gate के नाम से आ रहा है। Apple की पुरानी परंपरा रही है कि macOS के नाम California के किसी Landmark पर रखे जाते आए हैं और इस बार Golden Gate का नंबर आया है। macOS Golden Gate में Unified Toolbar और Sidebars दिए गए हैं जो स्क्रीन के एकदम किनारे तक फैले हैं। इससे कंटेन्ट बिना किसी रुकावट के फ़्लो करता है और पूरा Interface ज्यादा Clean और Seamless दिखता है। Apple का कहना है कि यह नया OS लाखों यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनने वाला है।
WWDC 2026 का एक और बड़ा ऐलान Search Index के तौर पर हुआ है। यह Feature iOS, iPad और macOS तीनों पर आएगा और Mail, Photos और Spotlight जैसी जरूरी सेवाओं को भी सपोर्ट करने वाला है। इसे ऐसे भी देखा जा सकता है कि आपका डिवाइस खुद एक Rich Catalog बनाता है जिसमें यह दर्ज होता है कि आपके पास क्या है और वो कहाँ है। जब भी कोई नया कंटेन्ट डिवाइस पर आता है तो वो लगभग तुरंत Index हो जाता है। इसका मतलब है कि अब Search करने पर नतीजे ज्यादा सटीक और फास्ट आने वाले हैं, फिर चाहे आप पुरानी मेल खोज रहे हों, किसी फोटो की तलाश कर रहे हों या स्पॉटलाइट में कुछ देखना चाह रहे हों।
यह भी पढ़ें: 30 जून को बंद हो जाएगा mAadhaar App, नए आधार एप को कैसे सेटअप करें