Apple ने कर दी बड़े इवेंट WDC 2026 की घोषणा, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानें कब से शुरू हो रहा

Apple ने कर दी बड़े इवेंट WDC 2026 की घोषणा, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानें कब से शुरू हो रहा

Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Worldwide Developers Conference यानी WWDC 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कंपनी के मुताबिक यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी इवेंट की शुरुआत Apple के CEO Tim Cook के कीनोट से होगी, जहां कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को पेश करेगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वर्चुअल होगा WWDC 2026

WWDC 2026 पूरी तरह से वर्चुअल होगा और दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए फ्री में उपलब्ध रहेगा. यूजर्स इसे Apple Developer ऐप, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए देख सकेंगे.

इस साल के इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान iOS 27 पर रहने की उम्मीद है, जो Apple के iPhone यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आ सकता है. इसके अलावा कंपनी iPadOS, macOS, watchOS और tvOS के नए वर्जन भी पेश करेगी. Apple ने संकेत दिया है कि इस बार AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बड़े अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो आने वाले समय में Apple डिवाइसेस के इस्तेमाल को और स्मार्ट बनाएंगे.

इवेंट के पहले दिन यानी 8 जून को कीनोट और Platforms State of the Union सेशन होगा, जिसमें कंपनी अपने सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए आने वाले बदलावों की झलक दिखाएगी. इसके बाद पूरे हफ्ते 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन्स आयोजित किए जाएंगे, जहां डेवलपर्स को नए टूल्स, फ्रेमवर्क्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. साथ ही, ग्रुप लैब्स और वन-ऑन-वन सेशन्स के जरिए डेवलपर्स को सीधे Apple के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स से जुड़ने का मौका मिलेगा.

खास इन-पर्सन एक्सपीरियंस

इस बार Apple Park में 8 जून को एक खास इन-पर्सन एक्सपीरियंस भी आयोजित किया जाएगा. Swift Student Challenge के विजेताओं की घोषणा 26 मार्च को होगी, और उनमें से कुछ को इस इवेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा. कंपनी 50 Distinguished Winners को Cupertino में तीन दिन के खास अनुभव के लिए भी आमंत्रित करेगी.

WWDC 2026 में Apple के AI फोकस पर खास नजर रहने वाली है, खासकर तब जब कंपनी के Apple Intelligence फीचर्स और स्मार्ट Siri के अपडेट का इंतजार अभी भी जारी है. ऐसे में यह इवेंट Apple के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo