iPad Mini
तीन सालों के लंबे इंतज़ार कर बाद आखिरकार आज Apple ने अपने एक नए iPad Mini को लॉन्च कर दिया है। नया कॉम्पैक्ट iPad 2024, Apple के A17 Pro चिप पर चलता है, इस प्रोसेसर को हम iPhone 15 Pro मॉडल्स में भी देख चुके हैं, दूसरे शब्दों में ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह iPhone 15 Pro मॉडल्स में भी देखा गया चिप है। इसके अलावा, iPad Mini 2024 Apple Intelligence का सपोर्ट भी करता है, इसमें Apple की नई AI विशेषताएँ भी शामिल की गई हैं। नया A17 Pro चिप परफॉरमेंस के मामले में 30% ज्यादा बेहतर, GPU इम्प्रूव्मेंट के मामले में लगभग लगभग 25% ज्यादा बेहतर और 2x Fast Neural Engine प्रदान करता है।
आइए अब जानते हैं कि आखिर इतने समय के बाद लॉन्च किए गए इस नए डिवाइस में आपको क्या स्पेक्स मिलते हैं, और इसका प्राइस क्या है।
iPad Mini 2024 में 8.3-इंच का IPS LCD पैनल है, जिसे Apple ‘Liquid Retina’ डिस्प्ले कहता है। Apple ने अभी तक इसके रिफ्रेश रेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह लगभग लगभग 60Hz रिफ्रेश रेट पर चलने वाली डिस्प्ले है। जैसा कि मैंने ऊपर उल्लेख किया, यह iPad A17 Pro चिप मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है, इसमें निम्नलिखित Apple Intelligence विशेषताएँ होंगी:
इसके अलावा, नए iPad Mini 2024 में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा भी आपको मिलता है।
iPad Mini 2024 की अन्य विशेषताओं में 10GB प्रति सेकंड का हाई डेटा ट्रांसफर मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको USB-C पोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, eSIM सपोर्ट, और एक दिन की बैटरी लाइफ मिलती है, बैटरी लाइफ को लेकर एप्पल ऐसा ही दावा करता है।
Apple ने iPad Mini 2024 को WiFi मॉडल के लिए ₹49,900 की शुरुआती कीमत और सेलुलर मॉडल के लिए ₹64,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस iPad के प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं और आप इसे 23 अक्टूबर से Apple के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।