AI की दुनिया में हलचल, अचानक डाउन हो गया पॉपुलर प्लेटफॉर्म Claude, हजारों यूजर्स कर रहे हैं रिपोर्ट
Claude AI की कई सेवाएं अचानक बंद हुईं
Downdetector पर 1,817 शिकायतें दर्ज
Chat, API, Login और Website प्रभावित
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में आज यानी 18 जून 2026 को बड़ा तकनीकी समस्या देखने को मिल रही है. AI कंपनी Anthropic का लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म Claude अचानक डाउन हो गया है. जिसकी वजह से दुनिया भर के हजारों यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर कुछ ही मिनटों में शिकायतों की बाढ़ आ गई.
Surveyदोपहर 12 बजे के आसपास बढ़ीं शिकायतें
मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून को दोपहर करीब 12 बजे Downdetector पर Claude से जुड़ी समस्या रिपोर्ट्स में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया. सामान्य दिनों में जहां शिकायतों की संख्या केवल 2 के आसपास रहती है, वहीं आउटेज के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 1,817 तक पहुंच गया. यह बढ़ोतरी सामान्य तकनीकी उतार-चढ़ाव से कहीं अधिक थी और बड़े स्तर पर सर्विस बाधित होने का संकेत दे रही थी.

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी Claude के काम नहीं करने की शिकायतें शेयर कीं. कई लोगों ने बताया कि वे चैट शुरू नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी हो रही थी.
एक साथ कई सेवाएं हुईं प्रभावित
इस आउटेज का असर केवल Claude Chat तक सीमित नहीं रहा. कंपनी की कई प्रमुख सेवाएं एक साथ प्रभावित हुईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Claude Chat, Claude Code, Claude API, लॉगिन सिस्टम और कंपनी की मुख्य वेबसाइट तक प्रभावित हुई.
Claude API का उपयोग करने वाले डेवलपर्स और कंपनियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई एप्लिकेशन और सेवाएं, जो Claude AI पर निर्भर हैं, अस्थायी रूप से बाधित हो गईं. इससे कारोबार और डेवलपमेंट से जुड़े यूजर्स को भी परेशानी हुई.
https://t.co/WHEOzYXNsH is the way to check if some service is down.
— Satish Gowda (@gowdagold) June 18, 2026
Back in the day https://t.co/EQgcz3d5DU to check the internet connection#claude is down
AI सेवाओं पर बढ़ती निर्भरता बनी चिंता
Claude वर्तमान समय में सबसे लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है. इसका उपयोग कंटेंट लिखने, कोडिंग, डेटा एनालिसिस और बिजनेस ऑटोमेशन जैसे कई कामों में किया जाता है. ऐसे में कुछ घंटों की रुकावट भी हजारों यूजर्स और कंपनियों के कामकाज को प्रभावित कर सकती है.
विशेषज्ञों का कहना है कि AI टूल्स पर बढ़ती निर्भरता के बीच इस तरह के आउटेज यह दिखाते हैं कि तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है. जब एक ही प्लेटफॉर्म पर लाखों यूजर्स निर्भर होते हैं, तब छोटी तकनीकी समस्या भी बड़े पैमाने पर असर डाल सकती है.
कंपनी की ओर से नजरें अपडेट पर
खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में यूजर्स समस्या की शिकायत कर रहे थे. यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रभावित यूजर्स कंपनी की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे थे. फिलहाल आउटेज के पीछे की सटीक वजह सामने नहीं आई थी. तकनीकी टीम स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी हुई थी.
यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
