Android यूजर्स के लिए भारत सरकार की चेतावनी! जीरो-क्लिक का मंडराया खतरा, जानें कैसे करता है काम
CERT-In ने Android यूजर्स के लिए गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की
Zero-click अटैक बिना किसी क्लिक के फोन को हैक कर सकता
है। लेटेस्ट अपडेट और सावधानी ही इस खतरे से बचाव का तरीका
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Android यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक Android के कई वर्जन में गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. यह खामियां Android 14, 15 और 16-QPR2 जैसे नए वर्जन तक में पाई गई हैं, जिससे यह खतरा और ज्यादा गंभीर हो जाता है.
Surveyक्या है पूरा मामला?
CERT-In के अनुसार, Android सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों में कई खामियां मिली हैं. इनमें Android Framework के साथ-साथ Google, NXP, STMicroelectronics और Thales जैसे कंपोनेंट्स शामिल हैं.
इन खामियों का फायदा उठाकर हमलावर:
- डिवाइस पर रिमोट कोड चला सकते हैं
- सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं (Denial of Service)
- ज्यादा एक्सेस हासिल कर सकते हैं (Privilege Escalation)
- यूजर की निजी जानकारी चुरा सकते हैं
“नो-क्लिक” खतरा क्यों ज्यादा खतरनाक
इस बार सबसे बड़ी चिंता “zero-click” या “no-click” अटैक को लेकर है. इसका मतलब है कि यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करने या कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती. हैकर सिस्टम की खामी का फायदा उठाकर चुपचाप फोन में घुस सकते हैं. यानी अगर आप सावधानी भी रखते हैं, तब भी बिना अपडेट के डिवाइस जोखिम में रह सकता है.
किन डिवाइस पर सबसे ज्यादा असर
यह समस्या उन सभी डिवाइस को प्रभावित कर सकती है जो Android 14, 15 और 16-QPR2 पर चल रहे हैं या जिनमें लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट नहीं है. इसमें Vivo, OnePlus, iQOO, Xiaomi, Realme, Motorola, Samsung, Oppo और Pixel जैसे कई ब्रांड शामिल हैं.
Android का अलग-अलग कंपनियों में इस्तेमाल होने के कारण सभी डिवाइस को समय पर अपडेट नहीं मिलता, जिससे पुराने और बजट फोन ज्यादा खतरे में रहते हैं.
यूजर्स क्या करें?
इस खतरे से बचने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. सबसे पहले अपने फोन को हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट पर रखें. ऐप्स सिर्फ भरोसेमंद सोर्स से ही डाउनलोड करें. इसके अलावा, फोन में मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स और एंटीवायरस टूल्स का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है. आज के समय में साइबर खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लापरवाही करना सीधे तौर पर आपके डेटा और प्राइवेसी को जोखिम में डाल सकता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile