Android 12 Go Edition हुआ पेश, देखें कौन से फीचर बनाते हैं इसे खासम खास

Highlights

Google ने आज अपने Android 12 का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है

Android का यह लैटस्ट वर्जन एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स के लिए optimized किया गया है

Google कहता है कि Android 12 का Android Go कई सुधारों के साथ आया है

Google ने आज अपने Android 12 का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, Android का यह लैटस्ट वर्जन एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स के लिए optimized किया गया है। Google कहता है कि Android 12 का Android Go कई सुधारों के साथ आया है, यह आपको एक नए रूप में मिल रहा है, इसके अलावा यह काफी फास्ट है, इतना ही नहीं यह स्मार्ट और ज्यादा प्राइवेसी (Privacy) फोकस्ड अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Android 12 Go एडीशन (Edition): नए फीचर्स 

अगर प्राइमेरी सुद्धा की बात करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि इसमें आपको खास Performance मिल रही है। Google का कहना है कि Android 12 Go स्मार्टफोन पिछले गो (Go)-एडीशन (Edition) Android वर्जनों की तुलना में 30 प्रतिशत तक तेजी से नए ऐप खोलने में सक्षम होंगे। कंपनी का यह भी सुझाव है कि एंड्रॉइड (Android) 12 गो (Go) के साथ एनीमेशन ज्यादा स्मूथ होगा।

नए अपडेट में ऐप हाइबरनेशन की सुविधा होगी जो उन ऐप्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से काम करेगा जिनका लंबे समय से उपयोग नहीं किया गया है। इससे यूजर्स को स्पेस और बैटरी लाइफ दोनों बचाने में मदद मिलेगी। एंड्रॉइड (Android) 12 गो (Go) को एंड्रॉइड (Android) 12 स्प्लैशस्क्रीन एपीआई भी मिलता है जो डेवलपर्स को ऐप खुलते समय प्रतीक्षा के दौरान यूजर्स को एक फाइल ऐड करके देता है, जिससे बेहतर यूजर experience मिलता है। 

एंड्रॉइड (Android) 12 गो (Go) एक नया फाइल गो (Go) ऐप भी अपने साथ लाता है जो उपयोगकर्ताओं को किसी भी फाइल आदि को डिलीट करने के 30 दिनों के भीतर फिर से प्राप्त करने की अनुमति देता है, यानि आप डिलीट कर दिए गए डेटा को भी 30 दिनों के भीतर देख सकते हैं। यह फीचर अभी तक Non-Go एडीशन (Edition) पर आने वाले फोंस पर मिलता है। 

एंड्रॉइड (Android) 12 गो (Go) एक नई ऐप स्क्रीन को भी स्पोर्ट करता है जो उपयोगकर्ताओं को समाचार सुनने और किसी भी कॉन्टेन्ट को प्रदर्शित करने के लिए अपनी पसंद की भाषा में अनुवाद करने के लिए दो विकल्प देता है। यूजर्स अन्य डिवाइसेज के साथ नियरबाय शेयर के साथ एप्स को शेयर भी कर सकेंगे। यह अपडेट गेस्ट प्रोफाइल के लिए भी सपोर्ट को अपने साथ लेकर आया है। जिसे एंड्रॉइड (Android) 12 गो (Go) एडीशन (Edition) उपयोगकर्ता सीधे लॉक स्क्रीन से implement करने में सक्षम होंगे।

एक नया प्राइवेसी (Privacy) डैशबोर्ड भी नए फीचर्स में शामिल किया गया है, जिसे हमने एंड्रॉइड (Android) 12 पर भी देखा है, जो उपयोगकर्ताओं को यह जानकारी देगा कि कौन से ऐप्स संवेदनशील डेटा तत्वों जैसे स्थान, माइक्रोफ़ोन और कैमरा का उपयोग कर रहे हैं। उपयोगकर्ता अब Approximate location feature का भी उपयोग कर सकते हैं जिससे ऐप्स को आपके सटीक स्थान के बजाय केवल एक अनुमानित स्थान मिलेगा, जिसका malicious apps द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile