Amazon Prime Day 2026 हुई अनाउंस, स्मार्टफोन से टीवी तक सब मिलेगा सस्ता, 5 पॉइंट्स पर जानें पूरी सेल डिटेल्स

Amazon Prime Day 2026 हुई अनाउंस, स्मार्टफोन से टीवी तक सब मिलेगा सस्ता, 5 पॉइंट्स पर जानें पूरी सेल डिटेल्स

Amazon ने अपनी सालाना Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यह सेल अपने 10वें एडिशन के तौर पर आयोजित की जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी Prime Day Sale केवल Amazon Prime मेंबरशिप रखने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। सेल के दौरान स्मार्टफोन, गैजेट्स, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट का भी फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में सेव कर रखा है, तो उन्हें खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon Prime Day Sale कब शुरू होगी?

Amazon की Prime Day Sale 4 जुलाई की रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस सेल का लाभ सिर्फ Prime मेंबर्स ही उठा सकते हैं, इसलिए कंपनी ने अपनी प्राइम मेंबरशिप प्लान्स पर भी सीमित समय के लिए छूट देने का फैसला किया है।

Prime Membership पर मिल रही छूट

सेल से पहले Amazon ने अपने अलग-अलग Prime प्लान्स को डिस्काउंट के साथ पेश किया है। आमतौर पर 1,499 रुपये में मिलने वाला सालाना Prime प्लान अब 999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 799 रुपये कीमत वाला Prime Lite प्लान 599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Prime Shopping Edition प्लान पर भी 100 रुपये की छूट दी जाएगी।

Prime Membership लेने वाले ग्राहकों को फास्ट वन-डे डिलीवरी के साथ Amazon Music, Prime Books और Prime Video जैसी सेवाओं का भी एक्सेस मिलेगा।

बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त बचत

Prime Day Sale के 10 साल पूरे होने के मौके पर Amazon अपने Prime ग्राहकों के लिए खास “10th Anniversary Deals” लेकर आ रहा है। इसके अलावा SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर, EMI ट्रांजैक्शन सहित, ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिलेगा।

500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स

Amazon का कहना है कि Prime Day Sale के दौरान ग्राहक 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। कंपनी के अनुसार कई प्रोडक्ट्स साल की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, जबकि कई ब्रांड्स पर पहले कभी न देखे गए ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इनमें OnePlus, Samsung, iQOO, Redmi, Lenovo, HP, Whoop, LG, Bosch, Lego, Adidas, Allen Solly समेत कई बड़े ब्रांड शामिल हैं।

AI फीचर्स बनाएंगे खरीदारी आसान

खरीदारी को पहले से ज्यादा आसान बनाने के लिए Amazon अपने AI Assistant ‘Rufus’ की मदद भी देगा। यह फीचर ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार प्रोडक्ट सुझाव, कीमतों की जानकारी और अलग-अलग प्रोडक्ट्स की तुलना करने में मदद करेगा। इसके अलावा AI Review Highlights, Quick View और Buying Guides जैसे टूल्स भी उपलब्ध रहेंगे, जिनकी मदद से ग्राहकों को जरूरी जानकारी एक जगह मिलेगी और सही प्रोडक्ट चुनना आसान होगा।

जल्द सामने आएंगे ब्रांड्स के बड़े ऑफर्स

Prime Day Sale की तारीखों की घोषणा के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बड़े स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स अपने-अपने ऑफर्स की जानकारी साझा करेंगे। इससे ग्राहकों को पहले ही अंदाजा हो जाएगा कि सेल के दौरान किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलने वाला है। हाल के समय में मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में Prime Day Sale ग्राहकों के लिए बेहतर कीमत पर खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पंचायत सीज़न 5 से पहले प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में दिखेंगे बनराकस-बिनोद.. हंसा-हंसा के करेंगे लहालोट!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile