दहेज की कुप्रथा को दिखाएगी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन, ट्रेलर हुआ रिलीज

HIGHLIGHTS

रक्षा बंधन का ट्रेलर हुआ रिलीज

दहेज की कुप्रथा पर रोशनी डालेगी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार नजर आएंगे लीड रोल में

दहेज की कुप्रथा को दिखाएगी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन, ट्रेलर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। फिल्म की रिलीज की तारीख काफी पहले ही रिवील हो गई है और अब फिल्म की कहानी का अंदाजा भी काफी हद तक हो चुका है। अब रक्षाबंधन का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: iQoo ने इस मार्केट में लॉन्च किया एक नया फोन, कीमत है 20 हजार से कम

ट्रेलर की शुरुआत में ही पता चल जाता है कि फिल्म मनोरंजन से भरी है। काभी खुले में शौच का विरोध तो काभी पैडमैन बनकर महिलाओं का दर्द समझाने वाली फिल्में करने के बाद अब चार-चार बहनों की शादी का बोझ उठाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्हें बहुत सारे दहेज की जरूरत है, वहीं दूसरी तरफ उनसे प्यार करने वाली भूमि पेडनेकर के पिता चाहते हैं कि 6 महीने में वो भूमि से शादी कर लें नही तो वो अपनी बेटी की शादी कहीं ओर कर देंगे। इस तरह अक्षय को छह महीने के अंदर अपनी बहनों के हाथ पीले करने हैं ताकि वह भूमि से शादी कर सकें। अक्षय कुमार की रक्षाबंधन हंसते हंसाते समाज की दहेज लेने की कुप्रथा पर करार वार है। 

यह भी पढ़ें: बाजार में आ रहा सोनी का नया फोन, 100 मेगापिक्सल के कैमरा से होगा लैस

फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडेनेकर लीड रोल में हैं तो अक्षय की बहनों के रोल में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी तो दिलों को छूती है साथ ही कलाकारों की एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आने वाली है। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile