Aadhaar: बिना सर्विस सेंटर जाए, मोबाइल से होगा ये काम, 6 महीने तक फ्री रहेगी सर्विस, UIDAI का तोहफा

HIGHLIGHTS

अब Aadhaar App से घर बैठे Email ID अपडेट करें.

UIDAI ने छह महीने के लिए शुरू की मुफ्त सुविधा.

Aadhaar सेंटर जाए बिना मोबाइल से होगा पूरा काम.

अगर आपके Aadhaar में अभी तक ईमेल आईडी लिंक नहीं है या पुरानी ईमेल बदलनी है, तो अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग Aadhaar App के जरिए घर बैठे अपनी ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और अगले छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी.

नई सुविधा का मकसद लोगों को Aadhaar से जुड़ी सेवाओं को अधिक आसान और डिजिटल बनाना है, ताकि छोटे-छोटे अपडेट के लिए Aadhaar केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें.

Aadhaar App से मुफ्त में करें Email ID अपडेट

UIDAI ने साफ किया है कि ईमेल जोड़ने या अपडेट करने की यह सुविधा केवल Aadhaar App के माध्यम से मिलेगी. इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

aadhaar email id update online using aadhaar app check how to link

सरकार के मुताबिक, सेवा शुरू होने के सिर्फ दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली है. नया Aadhaar App Android और Apple iPhone (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Email ID लिंक करने का क्या फायदा?

Aadhaar के साथ ईमेल आईडी जोड़ने पर जब भी आपके Aadhaar का किसी सेवा के लिए ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, उसकी जानकारी आपको ईमेल नोटिफिकेशन के जरिए तुरंत मिल जाएगी. इससे Aadhaar के इस्तेमाल पर बेहतर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और किसी अनधिकृत उपयोग की स्थिति में तुरंत जानकारी मिल सकेगी.

Aadhaar App से मिल रही हैं कई डिजिटल सेवाएं

UIDAI लगातार Aadhaar App में नए फीचर्स जोड़ रहा है. अब ऐप के जरिए सिर्फ ईमेल अपडेट ही नहीं, बल्कि कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं. वहीं करीब 10 लाख यूजर्स ने इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अपना पता (Address) भी अपडेट किया है.

ऐसे करें Email ID अपडेट

अगर आप भी Aadhaar में अपनी ईमेल आईडी जोड़ना या बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में Aadhaar App डाउनलोड करें या उसे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. इसके बाद ऐप में दिए गए Update Email विकल्प का इस्तेमाल करके आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

UIDAI ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाएं और अपने Aadhaar रिकॉर्ड को समय पर अपडेट रखें.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :