10 हजार रुपये में बेस्ट हैं ये 4 Air Cooler..सस्ते में गर्मी की छुट्टी कर देंगे

HIGHLIGHTS

10000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट एयर कूलर।

10000 रुपये के अंदर आने वाले 4 बेस्ट एयर कूलर।

10000 रुपये के अंदर के सुपर कूलिंग देने वाले कूलर।

4 Best Air Coolers to buy under 10000 in May 2026: जैसे जैसे गर्मी बढ़ने लगती है, जीना मुश्किल ही नहीं बेहद मुश्किल हो जाता है। सड़कों पर आपको नकाब पहने महिलाओं के साथ साथ पुरुष भी नजर आने लगते हैं। शहरों में AC चलना शुरू हो जाते हैं। गांवों और कस्बों में कूलर निकलने के साथ साथ कई अलग अलग जुगाड़ अचानक से सामने आने लगते हैं। AC एक महंगा गैजेट है, इसी कारण इसे सभी नहीं खरीद पाते हैं और इसके द्वारा बिजली की खपत भी बड़े पैमाने पर बढ़ने लगती है। हालांकि, अगर आप Cooler भी खरीदने के लिए निकल रहे हैं तो आपको यह कुछ महंगे मिलते हैं। असल में, बाजार इस समय कूलर और एसी से भरा पड़ा है, इसी कारण एक सस्ता और अच्छा प्रोडक्ट तलाशना मुश्किल सा काम लगने लगा है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको यहाँ इस समस्या का हल मिलने वाला है।

हम आपको 10000 रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेस्ट 4 एयर कूलर्स की जानकारी यहाँ देने वाले हैं। यह सस्ते में आते हैं लेकिन बेहद ही शानदार माने जा सकते हैं, इसके अलावा आपको ब्रांड का भरोसा भी इनके साथ मिल रहा है, यह कूलर जिनके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं, सभी Crompton की ओर से पेश किए जा चुके हैं, यह सस्ते में अच्छे फीचर्स से लैस हैं, इसी कारण हमने इनको यहाँ रखा है, आइए अब इनके बारे में जानते हैं, क्योंकि तपती गर्मी में यह आपके लिए बेस्ट होने वाले हैं।

10000 रुपये के प्राइस में आने वाले 4 एयर कूलर

अगर आप 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले कुछ सबसे बेस्ट कूलर आदि के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं। यहाँ आपको सस्ते में 4 बेस्ट एयर कूलर्स की जानकारी मिलेगी। यह सभी अपने काम को बखूबी जानते हैं, यानि कूलिंग इनके द्वारा बेस्ट होती है।

Marvel Dlx

लिस्ट का पहला कूलर Marvel Dlx है। इसकी कीमत को देखते हैं यह यह आपको 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में मिलता है। इसके अलावा इसकी डिलीवरी स्पीड को देखा जाए तो यह 1350 m³/hr के आसपास है। इसमें आपको 20L का टैंक भी मिलता है। इतना ही नहीं, इसी में एक ड्रैन प्लग भी मिलता है, जिसकी मदद से कूलर को अच्छे से साफ भी किया जा सकता है। इसमें आइस चैम्बर के साथ साथ हनीकॉम्ब पैड्स भी मिलते हैं। अगर आप लगभग लगभग 160 स्क्वेर फुट के कमरे में इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको बेहतरीन रिजल्ट दे सकता है। कूलर की ओर से मात्र 140W ही खर्च किए जाते हैं।

Optimus Neo 27

दूसरे कूलर के तौर पर लिस्ट में 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले Optimus Neo 27 को रखा गया है। इसमें आपको 21L से लेकर 40L तक का टैंक मिलता है। इसकी हवा डिलीवरी की क्षमता को देखा जाए तो यह 1350 m³/hr के आसपास है। इसके अलावा इसमें हाई-एंड कूलिंग पैड्स के अलावा बेहतरीन एयर फ़्लो भी मिलता है। इसके अलावा इसमें एक आइस चैम्बर को स्थान दिया गया है। यह 130W खपत के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4-Way Deflection सिस्टम भी मिलता है। यह आपके कमरे के लिए एक बेस्ट पर्सनल कूलर हो सकता है।

Ozone Chill

लिस्ट के अगले कूलर के तौर पर आप Ozone Chill को देख सकते हैं। इसे आप एक दमदार विंडो एयर कूलर के तौर पर देख सकते हैं। इसमें आपको 54L का वाटर टैंक मिलता है। इसे अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें एयर डिलीवरी स्पीड को देखा जाए तो यह 2000 m³/hr के आसपास है। इसके अलावा यह लगभग लगभग 200W बिजली लेता है। इसमें आपको सबसे अलग वुड कूलिंग पैड्स मिलते हैं, जो हवा को ज्यादा ठंडा करने की क्षमता रखते हैं। यह कूलर भी आपके कूलर के लिए बेस्ट हो सकता है।

Ginie

लिस्ट के आखिरी कूलर के तौर पर आप Ginie को भी देख सकते हैं, यह इस लिस्ट का सबसे सस्ता कूलर है, इसे आप इस समय 5000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें एक 7L का वाटर टैंक मिलता है। इसके अलावा इसमें हवा की डिलीवरी को देखा जाए तो यह 650 m³/hr के आसपास है। यह 90W के आसपास खर्च करता है। इसकेअलावा इसमें आपको वो सभी सुविधा मिलती है, जो आपको इस प्राइस रेंज वाले कूलर में मिलती है।

यह सभी एयर कूलर आपके लिए कम प्राइस में बेस्ट हो सकते हैं। आपको अगर गर्मी को कम करने के लिए इस समय एक कूलर की जरूरत है, जो आपके पर्सनल स्पेस को अच्छे से कूल कर सके तो आप इन कूलर को Amazon India के अलावा Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, सभी अलग अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इन सभी कूलर की कीमत अलग अलग मिल सकती है, इसलिए जहां भी आपको सबसे बेस्ट ऑफर मिल रहा हो आप वहाँ से इन कूलर को खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 1 मिनट में चेक करें पूरा दिन कूलर चलाने पर कितना आएगा बिजली बिल.. 99% लोग नहीं जानते ये गुना गणित

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :