1 Mobile Number से 20 करोड़ से ज्यादा Spam Call, क्या 2021 में आपको भी इस नंबर से आया कॉल
Truecaller के माध्यम से सामने आ रही एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में Spam Calls को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है
आपको बता देते है कि कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस की इस रिपोर्ट में सामनेअ आ रहा है कि इंडिया में एक ही मोबाइल नंबर के माध्यम से लगभग 20 करोड़ से भी ज्यादा Spam Call की गई हैं
यह आंकड़ा इसी साल का है, यानि मात्र 2021 में ही ऐसा हुआ है

Truecaller के माध्यम से सामने आ रही एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में Spam Calls को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते है कि कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस की इस रिपोर्ट में सामनेअ आ रहा है कि इंडिया में एक ही मोबाइल नंबर के माध्यम से लगभग 20 करोड़ से भी ज्यादा Spam Call की गई हैं। यह आंकड़ा इसी साल का है, यानि मात्र 2021 में ही ऐसा हुआ है। इसका मतलब है कि मात्र एक ही मोबाइल नंबर के माध्यम से लगभग 6 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों को हर दिन परेशान किया गया है, इसके अलावा लगभग 27 हजार लोगों को हर घंटे समस्या हुई है।

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस जानकारी को Truecaller की अनुअल ग्लोबल स्पैम रिपोर्ट जो इस साल के आँकड़े दिखा रही है, में देखा जा सकता है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में Spammers का डेटा भी आता है जो जनवरी से अक्टूबर 2021 तक का है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में ऐसा भी देखा जा रहा है कि Truecaller ने अलग अलग रीजन के Spammers की एक लिस्ट भी तैयार की है। इसके माध्यम से आप एक जगह पर एक Spammer के नाम पर रेजिस्टर्ड नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में आगे जाने पर आपको पता चलता है कि एक नंबर है जो इन सभी से आगे है।
इसके अलावा रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि इस साल इंडिया में Spam Calls बड़े पैमाने पर बढ़ी हैं। इसी कारण Truecaller’s Top 20 Most Spammed Countries in the world में इंडिया अब 9वें स्थान से चौथे स्थान पर आ पहुंचा है। हालांकि इस लिस्ट में ब्राजील टॉप पर है। यहाँ एक यूजर को महीने में लगभग 33 Spam call आते हैं। हालांकि इसके बाद Peru का स्थान पर यहाँ एक महीने में एक यूजर को लगभग 18 Spam Call आते हैं।

हालांकि अगर भारत जैसे देश की बात की जाए तो आपको बता देते है कि यहाँ हमारे देश में यह आंकड़ा लगभग 16.8 Spam Call का है। हालांकि अगर आप यह सोचते हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है तो आपको ऐसा सोचना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि अगर आप इस आँकड़े को ग्लोबल तौर पर देखते हैं तो आपको पता चलता है कि यह आंकड़ा 3.8 बिलियन कॉल्स का है। यह आंकड़ा मात्र एक महीने यानि October महीने का ही है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इन कॉल्स में ज्यादातर यानि लगभग 93 फीसदी कॉल केवल सेल्स या टेलेमार्केटिंग के लिए ही आते हैं। हालांकि कुछ नंबर यहाँ फाइनैन्शल कॉल का भी है।
