Tu Yaa Main OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर गर्दा काटने आ रही मगरमच्छ वाली सर्वाइवल ड्रामा, डिटेल्स

Tu Yaa Main OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर गर्दा काटने आ रही मगरमच्छ वाली सर्वाइवल ड्रामा, डिटेल्स

इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘Tu Yaa Main’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की तैयारी में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा बनी हुई है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीकेंड के दौरान थिएटर में रिलीज हुई थी। अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, उनके लिए घर बैठे इसे देखने का मौका मिलने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tu Yaa Main ओटीटी रिलीज़ डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Tu Yaa Main’ 10 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स इस प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं। हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिलीज का यह समय सामान्य ट्रेंड के अनुसार ही है, क्योंकि फिल्म थिएटर रिलीज के लगभग आठ हफ्ते बाद OTT पर आती है।

Tu Yaa Main की कहानी

फिल्म की कहानी एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। निर्देशक बेजॉय नाम्बियार द्वारा बनाई गई इस सर्वाइवल थ्रिलर में दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की कहानी दिखाई गई है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। शनाया कपूर फिल्म में अवनि उर्फ ‘मिस वैनिटी’ के किरदार में हैं, जबकि आदर्श गौरव ‘मारुति’ यानी ‘आला फ्लोपारा’ की भूमिका निभा रहे हैं।

कहानी की शुरुआत एक कंटेंट कोलैबोरेशन से होती है, लेकिन हालात अचानक बिगड़ जाते हैं। दोनों एक गहरे और खाली स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां उनके साथ एक मगरमच्छ भी मौजूद होता है। इसके बाद फिल्म उनकी जान बचाने की जद्दोजहद को दिखाती है, जो समय के साथ और ज्यादा खतरनाक होती जाती है।

थाई फिल्म की है रीमेक

यह फिल्म साल 2018 की थाई फिल्म ‘The Pool’ की आधिकारिक रीमेक है। हालांकि, मेकर्स का कहना है कि इसे पूरी तरह कॉपी नहीं किया गया, बल्कि अपने स्टाइल में ढालकर पेश किया गया है।

Tu Yaa Main की स्टार कास्ट

फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव के अलावा पारुल गुलाटी, मोना सिंह और सिद्धार्थ सिबल भी देखने को मिलेंगे। फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। वहीं, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली की भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड भी इसमें शामिल है।

हालांकि फिल्म को एक्टिंग के लिए सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। अब देखना यह है कि OTT पर इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

यह भी पढ़ें: 28 हज़ार वाला फोन 20 हज़ार से कम में ले जाएं घर, Amazon पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट में मिल रहा Vivo Phone

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo