प्यार, बदला और सस्पेंस का तड़का, JioHotstar पर छा गई नई वेब सीरीज, ‘धुरंधर 2’ को भी कर दिया पीछे!
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसे होते हैं जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। इस बार जियो हॉटस्टार पर आई एक नई वेब सीरीज ने ऐसा ही कमाल किया है। महज कुछ ही दिनों में इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया और पहले नंबर पर मौजूद ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया। अगर आप किसी नई और ज्यादा लंबी न न होने वाली वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है क्योंकि इसमें कुल 8 एपिसोड हैं।
Surveyचंद दिनों में बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज
यह वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ है, जिसे 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। रिलीज के बाद इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसकी बदौलत यह भारत की नंबर 1 ट्रेंडिंग वेब सीरीज बन गई। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा IMDb की 8.2 रेटिंग से भी लगाया जा सकता है, जो दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।
कहानी में प्यार, बदला और सस्पेंस का तड़का
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था और उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लगभग डेढ़ साल बाद इसका दूसरा सीजन आया है, जिसमें रोमांस के साथ विश्वासघात, बदले की भावना और राजनीतिक घटनाक्रम को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। हर एपिसोड के अंत में ऐसा मोड़ देखने को मिलता है, जो दर्शकों की उत्सुकता अगले एपिसोड के लिए बनाए रखता है। इस सीरीज में संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1
जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में फिलहाल ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। दूसरे नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स’ मौजूद है, जबकि पहले शीर्ष स्थान पर रही ‘धुरंधर 2’ अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। इसके अलावा ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ चौथे और ‘रिसॉर्ट’ पांचवें स्थान पर ट्रेंड कर रही हैं।
अगर आपको इमोशनल ड्रामा, सस्पेंस और लगातार आने वाले ट्विस्ट से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद है, तो ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
