Samsung Galaxy M47 vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। दूसरी ओर, इसी के आसपास की कीमत में आने वाला लेटेस्ट Realme P4R अपनी 8,000mAh की विशाल बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करता है। अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए दोनों के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना करते हैं और देखते हैं कौन किस पर भारी है।
Surveyडिज़ाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। AMOLED पैनल होने की वजह से इसमें बेहतर कलर, गहरे ब्लैक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
वहीं Realme P4R में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। हालांकि इसका रिफ्रेश रेट ज्यादा है, लेकिन HD+ रिजॉल्यूशन और LCD पैनल के कारण डिस्प्ले क्वालिटी Samsung के मुकाबले कमजोर नजर आती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर परफॉर्मेंस और तेज ऐप लोडिंग का अनुभव देने में सक्षम है।

दूसरी तरफ Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 14GB तक Dynamic RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए ठीक है, लेकिन हेवी गेमिंग या हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए उतना दमदार नहीं माना जाता।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung यहां बड़ी बढ़त हासिल करता है। Galaxy M47 को 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलता है। वहीं Realme P4R केवल 2 Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। इसके अलावा Samsung का One UI फीचर-रिच और लंबे समय तक बेहतर एक्सपीरियंस देने वाला इंटरफेस माना जाता है, जबकि Realme P4R में Realme UI 7.0 मिलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वहीं Realme P4R में 50MP AI प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और AI Portrait Glow जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अगर कैमरा हार्डवेयर की बात करें तो Samsung का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और बेहतर सेल्फी कैमरा इसे बढ़त दिलाते हैं, जबकि AI फीचर्स के मामले में Realme आगे नजर आता है।

बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging को सपोर्ट करती है। कंपनी का फोकस तेज चार्जिंग के बजाय लंबी बैटरी लाइफ पर है, जिससे यह फोन पूरे दिन के हैवी इस्तेमाल के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
दूसरी ओर Realme P4R की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जिसे कंपनी तीन दिन तक चलने का दावा करती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ Reverse Charging का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 5,300mm² AirFlo VC Cooling System भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
भारत में कीमत
Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जिसमें कूपर या बैंक डिस्काउंट शामिल है। अन्य वेरिएंट्स के लिए आधिकारिक कीमत कंपनी ने अभी घोषित नहीं की है। स्मार्टफोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होगी। यह Amazon पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
वहीं Realme P4R की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत 22,999 रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, 6 साल तक मिलेंगे नए-नए अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
