हॉलिवुड के भी होश गुल कर रही ये हॉरर फिल्म..रोंगटे नहीं चढ़ जाएगी कंपकंपी, लोग ना देखने की दे रहे सलाह?

HIGHLIGHTS

The House Next Door एक साउथ की दमदार इंडियन हॉरर थ्रिलर है, इसे Netflix पर इस समय हिन्दी में देखा जा सकता है।

2017 में आई इस फिल्म का स्क्रीनप्ले की इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Climax में एक Social Message भी है जो इसे एक साधारण Horror Film से अलग कर देता है।

Horror Films देखने वाले दो तरह के होते हैं। एक जो फिल्म शुरू शुरू होने के पाँच मिनट में ही ब्लैंकेट ओढ़ लेते हैं और दूसरे जो बड़े शान से बैठते हैं कि डरेंगे नहीं, और फिर आधी फिल्म में चुपचाप किसी का हाथ पकड़ लेते हैं। अगर आप किसी भी श्रेणी में आते हैं तो The House Next Door आपके लिए ही बनी है। यह फिल्म दोनों ही श्रेणी के लोगों के लिए बनी है। इसका मतलब यह भी है कि यह फिल्म आपके केवल रोंगटे ही खड़े करने वाली नहीं है, यह फिल्म आपको कंपकंपी चढ़ा देने वाली है। ऐसा भी कह सकते है कि यह साउथ की फिल्म हॉलिवुड की हॉरर फिल्म्स को भी कड़ी टक्कर दे रही है। Netflix पर Hindi में उपलब्ध यह Film 2017 में आई थी। Tamil में इसे Aval और Telugu में Griham नाम से रिलीज किया गया था। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या है और आप इसमें किस किस कलाकार को देखने वाले हैं इसके अलावा आप फिल्म को कहाँ पर देख सकते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस कहानी में पहाड़ों के बीच एक आलीशान घर को दिखाया गया है, जिसमें एक खुशहाल Married Couple अपनी सुकून भरी जिंदगी जी रहा होता है। यहाँ सब कुछ किसी सपने जैसा है। लेकिन एक दिन बगल के खाली पड़े बंगले में एक नया परिवार आकर रहने लगता है। और उसके बाद से सब कुछ बदलने लगता है। अजीब आवाजें, रहस्यमयी घटनाएं और ऐसी हरकतें जिनका कोई जवाब नहीं और शायद किसी के पास नहीं है। पहले सब इसे भ्रम मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे जो सच सामने आता है वो सबको हिलाकर रख देता है। पड़ोसी परिवार की बेटी Jenny अजीब और डरावनी हरकतें करने लगती है। Doctor Krish पहले इसे Mental Illness मानते हैं लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि मामला विज्ञान के बाहर का है।

क्यों हॉलिवुड को टक्कर दे रही है ये फिल्म?

यहाँ एक बात साफ कह देना जरूरी है। ज्यादातर Horror Films एक ही Formula पर चलती हैं, अचानक से तेज आवाज़ें आना, Camera का झटके से घूमना और फिर कुछ डरावना दिख जाना। यह Formula थका देने वाला हो गया है। The House Next Door इस चक्कर में नहीं पड़ती। Makers ने Camera Angles, Background Music और Silence का इस्तेमाल करके धीरे-धीरे डर का एक ऐसा माहौल बनाया है जो शुरू से आखिर तक बना रहता है। Film में Songs भी हैं लेकिन वो कहानी की रफ्तार को नहीं तोड़ते। इसी कारण इस फिल्म को हॉलिवुड के टक्कर की Horror Film कहा जा सकता है।

फिल्म की कास्ट में कौन कौन?

Siddharth और Andrea Jeremiah ने अपने रोल्स बेहद नेचुरली निभाए हैं। Atul Kulkarni एक बेबस बाप के तौर पर फिल्म में इमोशनल डेप्थ को लाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा Surprise है Anisha Victor जिन्होंने Jenny का किरदार निभाया है। उनके कुछ Scenes इतने Impactful हैं कि Film खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमते रहते हैं।

Climax में एक बड़ा Twist है!

यह फिल्म सिर्फ भूत-प्रेत और डरावनी घटनाओं तक सीमित नहीं रहती। Climax में कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे एक गंभीर सामाजिक समस्या को भी सामने लाती है। यही वो Twist है जो इस Film को एक साधारण Horror Film से ऊपर उठाकर एक अलग श्रेणी की फिल्म में बदल देता है। इसका मतलब है कि यह केवल एक हॉरर नहीं, बल्कि दिमाग को घुमा देने वाली एक दमदार कहानी है।

कहाँ ऑनलाइन देखें यह डरावनी फिल्म?

The House Next Door Netflix पर Hindi में उपलब्ध है। Director Milind Rao ने 2017 में इसे बनाया था, हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए लंबा समय बीत चुका है। लेकिन यह आज भी उतनी ही असरदार लगती है, जितनी अपनी शुरुआत में थी।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: AC की बाप है ये तकनीकी.. बिना बिजली के कमरे को करती है शिमला जैसा ठंडा, ट्राई जरूर करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :