हम सभी The Family Man Web Series के फैंस हैं। सभी को श्रीकांत तिवारी यानि Manoj Bajpayee को एक एजेंट और एक साधारण आदमी के किरदार में देखना बेहद पसंद आता है। The Family Man Season 3 को अगर आपने देखा है तो आपने यह पाया होगा कि यह बहुत से सवाल छोड़े जा चुका है। अब सभी को लग रहा था कि आखिर इन सवालों के जवाब कब तक मिलने हैं। असल में, ऐसा माना जा रहा था कि The Family Man Season 3 के बाद नया सीजन नहीं आने वाला है। ऐसे में, जो भी सवाल अधूरे रह चुके हैं उनके जवाब कैसे और कहाँ मिलने वाले हैं। इसी दौरान खुद Manoj Bajpayee ने एक पोस्ट करके यह जानकारी दे दी है कि The Family Man Season 4 रिलीज किया जाने वाला है और जो भी सवाल सीजन 3 में अधूरे से लग रहे थे, उन सभी का जवाब भी नए सीजन में मिल जाने वाला है। आइए जानते है कि आखिर Manoj Bajpayee का ये पोस्ट क्या कहता है।
असल में, जैसे कि हम बात कर चुके हैं कि The Family Man Season 3 का अंत आते आते बहुत से सवालों के जवाब नहीं मिल पाए थे। ऐसा माना जा रहा था कि शायद ही सीजन 4 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, कुछ ही दिन में इन सभी अटकलों का विराम उस समय लग गया जब, एक फैन के पोस्ट के जवाब में खुद Manoj Bajpayee ने उसपर रिप्लाई कर दिया कि आपके सभी सवालों के जवाब The Family Man Season 4 में मिलने वाले हैं। इससे सबसे पहले तो यह पुष्टि हो गई कि The Family Man का एक और नए सीजन रिलीज किया जाने वाला है। इसके अलावा कहानी शायद आगे बढ़ने वाली और जो भी सवाल अधूरे बचे थे उन सभी के सवाल नए सीजन में मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि कहानी इस बार ज्यादा भौकाल मचाने वाली है। अब देखना होगा कि आखिर होगा क्या है। आप नीचे उस पोस्ट को देख सकते हैं।
सभी जानते हैं कि 2025 में The Family Man Season 3 को रिलीज किया गया था, इस बार की कहानी नॉर्थ-ईस्ट की ओर से पनप रहे खतरे को दिखाती है। इसके अलावा इस सीजन में कुछ नए चेहरे भी The Family Man का हिस्सा नजर आए। इसमें विलेन के किरदार में जयदीप अहलावत और निम्रत कौर जैसे कलाकार नजर आए। हालांकि, कहानी को उस मोड़ पर छोड़ा गया, जहां सभी के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर आगे क्या होने वाला है। अब इसके बाद कैसे कहानी आगे बढ़ेगी? ये हुआ तो अब इसके आगे क्या हो सकता है? क्या श्रीकांत तिवारी इस केस को काभी सुलझा पाएंगे। क्या जयदीप श्रीकांत से लड़कर अपना बदला लेंगे आदि आदि। अब Manoj Bajpayee के एक पोस्ट के बाद सभी अटकलों से पर्दा उठा और अब हम जानते हैं कि नए सीजन में सभी जवाब मिलने वाले हैं और नया सीजन ज्यादा भौकाली भी होने वाला है।
सभी कुछ होने के बाद अब सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर नए सीजन कब तक रिलीज किया जाने वाला है। असल में, अभी के लिए कोई भी नई डिटेल्स सामने नहीं आई है। ऐसे में रिलीज डेट को भी अभी के लिए रोककर रखा हुआ है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट आदि ऐसा भी कहती हैं कि नए सीजन को आने में अभी 1-2 साल का समय लग सकता है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि फैंस यानि आपको और मुझे नए सीजन के लिए अभी इंतज़ार करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि नए सीजन में कौन से नए चेहरे नजर आते हैं। इसके अलावा कब तक Manoj Bajpayee की इस वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे से कम रन टाइम की इस फिल्म ने हिला दिया दर्शकों का दिमाग..क्लाइमेक्स ने फेल किया Drishyam का सस्पेंस