Biker OTT Release Details Out: अगर आप साउथ की फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए जल्द नहीं OTT पर एक नया मसाला आने वाला है। जानकारी मिल रही है कि शरवानंद (साउथ के मशहूर एक्टर) की फिल्म Biker OTT पर जल्द ही दस्तक देने जा रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में इस फिल्म ने अभी हाल ही में अपने जलवे बिखेरे हैं। इसके बाद अब यह OTT पर रफ्तार भरने के लिए तैयार है। जानकारी मिल रही है कि 3 अप्रैल को Biker सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा इसने Box Office पर भी अच्छा खासा कारोबार किया है। अब सामने आ रहा है कि यह जल्द ही OTT पर भी रफ्तार भरेगी। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो इस स्पोर्ट्स ड्रामा को कहाँ देखा जा सकता है, इसकी जानकारी हम आपको यहाँ देने वाले हैं।
असल में, आधिकारिक तौर पर अब जानकारी सामने आ चुकी है कि इस साउथ की फिल्म को Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए लाया जाने वाला है। बाइकर फिल्म को स्ट्रीमिंग के लिए इस प्लेटफॉर्म पर 1 मई, 2026 को लाया जाने वाला है, यही डेट इस फिल्म की OTT Premier की डेट भी है। खास बात है कि साउथ की इस फिल्म को तमिल, कन्नड़ और मलयालम में प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाने वाला है। हालांकि, अगर आप इसे हिन्दी में देखना चाहते हैं तो इसे Sharwa नाम से रिलीज किया जाएगा, आप इसे इस टाइटल के साथ देख सकते हैं। अभी के लिए यह हिन्दी में नहीं आने वाली है।
इस फिल्म की कहानी को देखा जाए तो इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। अगर आपको Motocross Racing पसंद है तो आप इस फिल को जरूर देख सकते हैं। यह कहानी एक रेसर की है तो इस गेम में बड़ा नाम कमाना चाहता है। हालांकि, इसपर अपने पिता के अलाव परिवार का भी काफी बोझ है। उनकी उम्मीदें अलग लेवल की हैं। पिता भी रेसर रह चुके हैं, और चाहते हैं तो बेटा इसी गेम में बड़ा नाम कमा लें और दुनिया भर में इसकी चर्चा हो। हालांकि, फिल्म में यह भी देखा जा सकता है कि यह रेसिंग को एक बार के लिए छोड़ देता है, लेकिन कहानी में कुछ ऐसा होता है कि वह एक बार फिर से लौट आता है। इस गेम आने क्या होता है, इसकी जानकारी आपको फिल्म देखने के बाद ही मिलने वाली है। आप कुछ ही दिनों में बाइकर को नेटफ्लिक्स पर देख पाने वाले हैं।
सिनेमा घरों में फिल्म कुछ समय तक थी, इसे अभिलाष रेड्डी की ओर से डायरेक्ट किया गया है। इसके अलावा लीड रोल में आपको इस फिल्म में शरवानंद नजर आने वाले हैं और इनका साथ देने के लिए फिल्म में मालविका नायर भी हैं। फिल्म में आपको राजशेखर भी नजर आने वाले हैं, जो पिता का किरदार निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में अतुल कुलकर्णी के अलावा ब्रह्माजी और शशांक जैसे कलाकार भी देखने को मिलने वाले हैं। अगर आपको साउथ की फिल्में पसंद हैं और आप शरवानंद की फिल्में देखना भी पसंद करते हैं तो आपके लिए इस वीकेंड किसी तोहफे से कम नहीं होने वाली है। IMDb पर इस फिल्म को अच्छी खासी रेटिंग भी मिली है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे से कम रन टाइम की इस फिल्म ने हिला दिया दर्शकों का दिमाग..क्लाइमेक्स ने फेल किया Drishyam का सस्पेंस