The Kerala Story 2 की आ गई रिलीज डेट.. पहले ही देख लें ‘दिमाग की बत्ती जला’ देने वाली ये 5 फिल्म

The Kerala Story 2 की आ गई रिलीज डेट.. पहले ही देख लें ‘दिमाग की बत्ती जला’ देने वाली ये 5 फिल्म

कई कहानियाँ ऐसी होती हैं जो दिलों दिमाग को हिला के रख डालती हैं, ऐसी ही कहानी को The Kerala Story के तौर पर देखा जा सकता है। अब इसका दूसरा भाग यानि The Kerala Story 2 भी आ चुका है। सिनेमाघरों में लंबे समय पहले ही इस कहानी में अपनी हाजिरी दे दी थी, लेकिन अब इसके बाद यह OTT पर भी आने को तैयार है। असल में, OTT पर किसी भी फिल्म या वेब सीरीज के आने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको अपने घर से कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप घर पर रहकर ही इसका आनंद ले सकते हैं। अब ऐसा ही कुछ The Kerala Story 2 के साथ होने वाला है। असल में, इस कहानी की OTT Release Date आ चुकी है यह भी जानकारी मिल चुकी है कि इस कहानी को किस प्लेटफॉर्म पर लाया जाने वाला है। हालांकि, हम आपको केवल इतना ही बताने नहीं आए हैं कि आप The Kerala Story 2 को कहाँ, कब और कैसे देख सकते हैं। हम आपको बताने आए हैं कि अब जब The Kerala Story 2 की OTT Release Date मिल चुकी है तो आपको इसके साथ साथ कुछ अन्य फिल्म्स को भी रिलीज डेट के करीब आने तक देख लेना चाहिए। आइए The Kerala Story 2 की कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अलावा रिलीज डेट के बारे में डिटेल्स के साथ साथ यह भी जानते हैं कि आप कुछ इसी कलेवर की अन्य कौन सी फिल्में देख सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

The Kerala Story 2 की कहानी क्या है?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर The Kerala Story 2 की कहानी क्या कहती है। असल में, इस बार अगर कहानी को देखा जाए तो यह The Kerala Story की जैसे ही केवल और केवल केरल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कुछ अन्य राज्यों में चल रहे कांड को भी दिखाने वाली है। यह अलग अलग तीन महिलाओं की कहानी है। पहली कहानी में Surekha नजर आती है, जो एक UPSC aspirant है और एक ऐसे शख्स के प्यार में पड़ जाती है जो बाद में एक extremist निकलता है। दूसरी कहानी है Madhya Pradesh की athlete Neha की जिसके बड़े बड़े सपने हैं लेकिन एक relationship में पड़कर वो खुद को ही खो देती है। इसके अलावा अगर तीसरी कहानी को देखा जाए तो यह Rajasthan की नाबालिग Divya की कहानी है जो interfaith marriage में फँसकर अकेली पड़ जाती है। तीनों कहानियाँ अलग हैं लेकिन दर्द सभी का एक जैसा ही है।

The Kerala Story 2 कब और कहाँ देखें?

The Kerala Story 2 फिल्म 1 May 2026 को ZEE5 पर प्रिमियर होने वाली है। इस फिल्म को Hindi, Telugu, Kannada और Malayalam के अलावा Tamil भाषा में भी रिलीज किया जाने वाला है। इस कहानी को देखने के लिए आपको ZEE5 का active subscription चाहिए होता है। आप बिना subscription के इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे।

The Kerala Story 2 की Cast और Crew की डिटेल्स

इस फिल्म में आपको लीड रोल में Ulka Gupta, Aishwarya Ojha और Aditi Bhatia नजर आने वाली हैं। इनके साथ Arjan Aujla, Alka Amin और Ramji Bali भी फिल्म का हिस्सा हैं।

The Kerala Story 2 के OTT पर आने तक कौन सी अन्य फिल्में देखें

अब आप जानते हैं कि The Kerala Story 2 कब और कहाँ देखी जा सकती है, ऐसे में हम आपको कुछ अन्य फिल्म्स के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें आप The Kerala Story 2 के साथ साथ या इसके रिलीज से पहले ही देख सकते हैं। नीचे आपको इन सभी फिल्मों के नाम मिल जाने वाले हैं।

  • The Kashmir Files
  • Article 370
  • The Bengal Files
  • Uri: The Surgical Strike
  • Udaipur Files: The Kanhaiya Lal Tailor Murder
  • Parzania
  • Aligarh

यह भी पढ़ें: 450 करोड़ी रिकॉर्ड-ब्रेकर ब्लॉकबस्टर का सीक्वल कन्फर्म, 10 साल बाद की कहानी लेकर लौटेंगे ‘फुंसुक वांगड़ू’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile