'मैं इंसाफ करूंगा' वाले 'रवि तेजा' की ये धाकड़ फिल्म जल्द OTT पर देगी दस्तक, नोट कर लो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) हाल ही में अपनी 75वीं फिल्म Mass Jathara में नज़र आए, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) भी मुख्य भूमिका में नजर आई। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जिसने रिलीज़ के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ प्राप्त की हैं। हालांकि कहानी और स्क्रिप्ट को लेकर रिव्यू आदि मिक्स रहे हैं, लेकिन रवि तेजा के फैंस उनकी दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ खास नहीं कर पा रही है, जबकि दर्शक इसकी OTT रिलीज़ डेट का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
कब OTT पर आ रही है रवि तेजा की Mass Jathara!
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के OTT राइट्स Netflix ने खरीद लिए हैं। वेबसाइट 123Telugu की रिपोर्ट बताती है कि Mass Jathara के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix के पास हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी OTT रिलीज़ डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर तेलुगू फिल्मों की डिजिटल रिलीज़ थिएटर में लगभग 4 से 6 हफ्ते के रन के बाद होती है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Mass Jathara दिसंबर 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए आ सकती है।
Ravi Teja की Mass Jathara कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो Mass Jathara में रवि तेजा (लक्ष्मण भेरी) नाम के रेलवे पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब वह स्थानीय नेताओं और राजनेताओं के भ्रष्ट तंत्र से टकराते हैं। फिल्म का प्लॉट एक्शन, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है जिसमें लक्ष्मण न्याय की लड़ाई में अवैध ड्रग ऑपरेशंस का अंत करने के मिशन पर है। रवि तेजा की इंटेंस एक्टिंग, पावरफुल डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस इस फिल्म की मुख्य ताकत माने जा रहे हैं।
Mass Jathara की कास्ट
Mass Jathara का निर्देशन भानु भोगावरापु (Bhanu Bhogavarapu) ने किया है। इसे नागा वंसी एस (Naga Vamsi S) और साई सौजन्या (Sai Soujanya) ने Sithara Entertainments और Fortune Four Cinemas के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इन दोनों प्रोडक्शन हाउस ने पहले भी कई हिट तेलुगू फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जिससे फैंस को इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें थीं।