'जिगरवाला नंबर 1' और 'जीने नहीं दूंगा' ही नहीं, इन फिल्मों में भी Ravi Teja ने दिखाई है कॉमेडी वाली धांसू फाइटिंग, तीसरी वाली है नंबर 1
Tollywood में Ravi Teja ऐसा नाम है जो स्क्रीन पर आते ही माहौल गरमा देता है। लोग उन्हें सिर्फ एक्शन स्टार ही नहीं, बल्कि कॉमेडी के किंग और एनर्जी मशीन के तौर पर भी जानते हैं। 'जिगरवाला नंबर 1' और 'जीने नहीं दूंगा' जैसी हिंदी डब फिल्मों में जिस तरह उन्होंने कॉमेडी और फाइटिंग का तगड़ा तड़का लगाया है, उसी अंदाज़ में उन्होंने कई ऐसी दमदार फिल्में की हैं जिनमें हर सीन 'सीटी मार' एक्शन और पेट पकड़ कॉमेडी से भरा हुआ है। Ravi Teja की फिल्मोग्राफी में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें देखकर लगता है, कॉमेडी और एक्शन का असली राजा कोई है, तो वो यही है!
इसी अंदाज़ को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए लेकर आए हैं Ravi Teja की 9 सबसे धांसू फिल्में, उनकी IMDb रेटिंग और इन फिल्मों को आप कहाँ स्ट्रीम कर सकते हैं, इन सबकी सम्पूर्ण डिटेल्स, ताकि आप अपने घर पर बैठे बैठे धमाल एंटरटेनमेंट का मज़ा ले सकें। आइए अब इन फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kick
यह एक ऐसे लड़के की दिलचस्प कहानी है जिसे हर चीज़ में 'किक' चाहिए होती है, फॉर चाहे वह प्यार हो, एडवेंचर हो या चोरी ही क्यों न हो। उसकी ये आदत तब खतरनाक मोड़ लेती है जब वह एक बड़े अपराधी से भिड़ जाता है। फिल्म अपने स्टाइलिश एक्शन और रवि तेजा की फुल-एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और SunNXT पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Vikramarkudu
फिल्म की कहानी एक मासूम चोर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी उस समय उलट-पलट हो जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी शक्ल ACP विक्रम राठौड़ से मिलती है। उसके बाद शुरू होता है बदला, भावनाएँ और दमदार एक्शन का तूफ़ान। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है।
Khadgam
यह कहानी तीन अलग-अलग सोच वाले लोगों की है जो आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होते हैं। गहरी देशभक्ति, एक्शन और रवि तेजा की तेजतर्रार स्क्रीन प्रेज़ेंस इसे उनकी बेहतरीन फिल्मों में शामिल करती है। इसे YouTube (Rent) और कुछ अन्य प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। YouTube पर यह फिल्म आपको सही से खोजने पर देखने को मिल जाने वाली है।
Amma Nanna O Tamila Ammayi
यह एक फाइटर युवक की कहानी है जो अपनी टूटी हुई ज़िंदगी को वापस जोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन परिवार की जटिलताएँ उसके रास्ते में आ खड़ी होती हैं। फिल्म में भावनाओं का सही संतुलन और शानदार एंटरटेनमेंट दोनों मौजूद हैं। यह फिल्म आपको इस समय JioHotstar पर देख सकते हैं।
Venky
यह हंसी, सस्पेंस और मस्ती से भरी क्राइम-कॉमेडी है। ट्रेन में हुए मर्डर के बाद Venky खुद ही केस में फँस जाता है और फिर शुरू होती है उसकी एक मज़ेदार और अराजक यात्रा जो एक नया नहीं मोड़ लेकर एक अलग ही जगह जाने वाली है, खासकर पुलिस ट्रेनिंग के दौरान। फिल्म SonyLIV पर स्ट्रीम की जा सकती है।
Raja The Great
फिल्म में रवि तेजा एक ब्लाइंड लेकिन सुपर-टैलेंटेड युवक की भूमिका निभाते हैं, जिसे बचपन से विशेष ट्रेनिंग मिली होती है। जब उसे एक लड़की की जान बचानी होती है, तो कहानी एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण बन जाती है। यह फिल्म Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध है।
Krack
फिल्म में रवि तेजा एक गुस्सैल, एटिट्यूड वाले पुलिस ऑफिसर के रूप में नज़र आते हैं, जो अलग-अलग क्रिमिनल्स का सामना करते हुए क्राइम की दुनिया को हिला देता है। फिल्म उनके करियर की सबसे आक्रामक और दमदार परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को Aha और Prime Video पर देखा जा सकता है।
Sindhooram
यह कहानी रवि तेजा के शुरुआती और दमदार कामों में से एक है, जहाँ एक आम युवक नक्सलवाद की खतरनाक दुनिया में धकेल दिया जाता है। गंभीर विषय, यथार्थवादी ट्रीटमेंट और दमदार एक्टिंग इस फिल्म को बेहद खास बना देते हैं। यह फिल्म आपको कुछ लिमिटेड प्लेटफॉर्म्स पर देखने के लिए आपको मिल जाने वाली है।
Naa Autograph Sweet Memories
रवि तेजा की एक अलग और भावुक फिल्म है, जिसमें एक युवक अपनी पुरानी यादों और रिश्तों को याद करते हुए जीवन की सच्चाइयों को समझता है। यह एक सॉफ्ट, इमोशनल और खूबसूरत सफर है, जिसे YouTube (Rent) पर देखा जा सकता है।