Panchayat Season 5 Update: Prime Video की सुपरहिट वेब सीरीज Panchayat के पांचवें सीजन (Panchayat Season 5) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सीरीज में विकास का किरदार निभाने वाले Chandan Roy ने नए सीजन को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
फुलेरा गांव की कहानी ने पिछले चार सीजन में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. Prime Video पहले ही Panchayat Season 5 की आधिकारिक घोषणा कर चुका है, लेकिन इसके बाद से कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी. ऐसे में फैंस हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चंदन रॉय ने कहा कि विकास अब सिर्फ एक हास्य किरदार नहीं रह गया है. पिछले चार सीजन में उसके रिश्ते, भावनाएं और कहानी काफी विकसित हुई हैं.
उन्होंने कहा कि इस शो की सबसे खूबसूरत बात यह है कि हर किरदार की यात्रा समय के साथ बदलती रहती है. विकास का किरदार उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर साबित हुआ और दर्शकों ने उसकी सादगी तथा ईमानदार भावनाओं को खूब पसंद किया.
हालांकि चंदन रॉय ने कहानी से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने सीजन 5 को तीन शब्दों में जरूर बयान किया. उनके मुताबिक नया सीजन होगा, “बड़ा, बेहतर और खूबसूरत.”
बस यही तीन शब्द सुनने के बाद फैंस के बीच नए सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले सीजन में फुलेरा की राजनीति और किरदारों की निजी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
चंदन रॉय का मानना है कि Panchayat की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी सादगी और वास्तविकता है. उन्होंने कहा कि सीरीज ने भारतीय ग्रामीण जीवन को बेहद सच्चे तरीके से दिखाया है. यह किसी एक समय या दौर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी घटनाएं हर दौर में प्रासंगिक महसूस होती हैं.
फुलेरा की राजनीति, रिश्ते, संघर्ष और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़े हुए लगते हैं. यही वजह है कि यह सीरीज देशभर के लोगों से गहराई से जुड़ पाई.
Panchayat Season 4 के अंत में कई सवाल अनसुलझे रह गए थे. गांव की राजनीति, अभिषेक और रिंकी का रिश्ता, और नए सत्ता समीकरण जैसे कई मुद्दों पर अब दर्शकों को अगले सीजन में जवाब मिलने की उम्मीद है. ऐसे में साफ है कि Panchayat Season 5 सिर्फ पहले से बड़ा ही नहीं, बल्कि भावनाओं, हास्य और राजनीति के मामले में भी ज्यादा दमदार होने वाला है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात