पंचायत जैसी गांव वाली दमदार वेब-सीरीज, अब आ रहा सीजन 2, इस महीने होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Gram Chikitsalay S2 का प्रीमियर 23 जून 2026 को Prime Video पर होगा.
नए सीजन में डॉ. प्रभात गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे.
Amol Parashar, Vinay Pathak और Akansha Ranjan Kapoor समेत कई कलाकार वापसी कर रहे हैं.
ग्रामीण भारत की जिंदगी, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियां और हल्के-फुल्के व्यंग्य के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाली TVF की लोकप्रिय सीरीज Gram Chikitsalay अब दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला था और अब कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था.
Surveyपिछले कुछ वर्षों में OTT प्लेटफॉर्म्स पर गांवों की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियों को काफी पसंद किया गया है. Panchayat और Dupahiya जैसी सीरीज के बाद Gram Chikitsalay ने भी ग्रामीण जीवन और वहां की वास्तविक समस्याओं को मनोरंजक अंदाज में पेश किया था. अब दूसरा सीजन एक बार फिर दर्शकों को भाठकांडी गांव की गलियों में ले जाने वाला है.
कब और कहां देखें Gram Chikitsalay Season 2?
Gram Chikitsalay Season 2 का प्रीमियर 23 जून 2026 को Prime Video पर किया जाएगा. सीरीज सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और Prime Video सब्सक्रिप्शन रखने वाले दर्शक इसे ऑनलाइन देख सकेंगे.
क्या होगी इस सीजन की कहानी?
नए सीजन में कहानी एक बार फिर आदर्शवादी डॉक्टर प्रभात के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. इस किरदार को अभिनेता Amol Parashar निभा रहे हैं. डॉ. प्रभात काल्पनिक गांव भाठकांडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखेंगे. हालांकि उनके सामने आने वाली मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं.
गांव की व्यवस्था, संसाधनों की कमी, स्थानीय राजनीति और लोगों की अलग-अलग सोच उनके काम को लगातार चुनौती देती रहेगी. इसी दौरान कई मजेदार और व्यंग्यात्मक घटनाएं भी देखने को मिलेंगी जो कहानी को हल्का और मनोरंजक बनाए रखेंगी. सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक चुनौतियों को हास्य और भावनाओं के साथ पेश करती है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.
कौन-कौन आएगा नजर?
Gram Chikitsalay Season 2 में पहले सीजन के कई प्रमुख कलाकार वापसी कर रहे हैं. सीरीज में Amol Parashar, Vinay Pathak, Akansha Ranjan Kapoor, Akash Makhija और Anandeshwar Dwivedi अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस बार Dinesh Lal Yadav भी कलाकारों की सूची में शामिल हुए हैं, जिससे नए सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
किसने बनाई है सीरीज?
सीरीज की कहानी Vaibhav Suman और Shreya Srivastava ने लिखी है. निर्देशन की जिम्मेदारी Lalitam Tiwari ने संभाली है. वहीं इस शो का निर्माण TVF यानी The Viral Fever ने किया है, जो Panchayat, Kota Factory और Gullak जैसी कई लोकप्रिय सीरीज के लिए जाना जाता है.
दर्शकों को क्यों पसंद आई थी Gram Chikitsalay?
Gram Chikitsalay को दर्शकों ने इसलिए पसंद किया क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं थी. सीरीज ने ग्रामीण भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था, सरकारी तंत्र की चुनौतियों और आम लोगों की जिंदगी को सरल और दिलचस्प तरीके से दिखाया. हास्य और सामाजिक मुद्दों के संतुलन ने इसे अलग पहचान दिलाई. यही वजह है कि पहले सीजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अब दूसरे सीजन का इंतजार भी काफी समय से किया जा रहा था.
IMDb रेटिंग
Gram Chikitsalay को IMDb पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली हुई है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है.
क्या देखना चाहिए?
अगर आपको Panchayat जैसी ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली कहानियां पसंद हैं, तो Gram Chikitsalay Season 2 आपके वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए. इसमें गांव की जिंदगी, हास्य, भावनाएं और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
