साउथ की ये साइकॉलॉजिकल थ्रिलर है 'दृश्यम' की बाप, दिमागी भूलभुलैया का मास्टरपीस, इस दिन है प्रिमियर
क्या होता है जब आपका दिमाग खाली जगहों को भरने लगता है, हर बार ऐसा होना सही नहीं होता है! इसी विचार को आधार बनाती है Netflix की नई तमिल साइकॉलॉजिकल थ्रिलर Stephen, जो 5 दिसंबर को स्ट्रीम होने जा रही है। पहली बार निर्देशन कर रहे मिथुन बालाजी की ओर से ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया गया है, फिल्म की कहानी एक ऐसे घर की दीवारों के भीतर घटती है जिसने बहुत कुछ देखा है लेकिन बहुत कम बताया है। मुख्य भूमिका में गोमाथी शंकर का प्रभावशाली प्रदर्शन फिल्म की कहानी को और भी रहस्यमय बना देता है।
हत्या, बदले की भावना और दबे हुए ट्रॉमा से भरी यह थ्रिलर लगातार ट्विस्ट और तनाव के साथ दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहाँ सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली होती चली जाती है। फिल्म का haunting बैकग्राउंड स्कोर और निरंतर गहरी हो रही भावनाएँ इसे Netflix की तमिल कंटेंट लाइन-अप में एक अलग और नया आयाम प्रदान करती है, जो बताता है कि नया टैलेंट और अनुभवी कलाकार एक ही मंच पर कितनी खूबसूरती से साथ आ सकते हैं।
Netflix फिल्म को लेकर क्या कहता है?
Netflix इंडिया की कंटेंट वाइस-प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल कहती हैं, 'Stephen हमारी साउथ-इंडियन फिल्मों और सीरीज़ की विविध लाइन-अप में एक दिलचस्प नई एंट्री है। यह एक twisted psychological thriller है, जिसमें एक शांत लेकिन खतरनाक किलर की कहानी देखने को मिलती है, जिसके राज धीरे-धीरे खुलते हैं और दर्शकों को लैस फ्रेम तक अपने साथ बांधकर रखते हैं। यह मिथुन बालाजी की शानदार डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है और गोमाथी शंकर जैसे उभरते कलाकार के टैलेंट को भी सामने लाता है। यह कहानी सस्पेंस और रियल, कैरेक्टर-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग का बेहतरीन उदाहरण है।'
फिल्म को लेकर क्या कहते हैं निर्देशक?
अपने पहले निर्देशन को लेकर मिथुन बालाजी कहते हैं, 'Stephen एक शांत और योजनाबद्ध सीरियल किलर की कहानी है, जिसके राज बेहद निजी और डरावने हैं। गोमाथी शंकर ने इस किरदार को जिस गहराई से निभाया है, वह इसे रियल और रील दोनों जैसा बना देता है। पहली फिल्म होने के नाते यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हमने इस संवेदनशील विषय को ईमानदारी और सावधानी से पेश करने की कोशिश की है। Netflix ने हमें एक ऐसी यूनिक कहानी को दुनिया के 190 देशों में ले जाने का मौका दिया, यह अपने-आप में एक बड़ा अवसर है। उम्मीद है लोग इसे पसंद करेंगे।'
फिल्म की कहानी
भावनाओं पर टिके हुए इस सस्पेंस-ड्रिवन थ्रिलर में Stephen दर्शकों को ऐसी दुनिया में ले जाती है जहाँ कोई भी वैसा नहीं है जैसा वह दिखता है। यह फिल्म एक रहस्यों से भरी यात्रा है जो आपको लगातार सोचने पर मजबूर करती है कि आगे क्या होने वाला है, आपको कई बार ऐसा लग सकता है कि आप जानते है कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन हो उसके उलट जाता है। जाहीर तौर पर फिल्म अपनी कहानी के दमपर OTT पर बेस्ट करने वाली है।
कब हो रहा है फिल्म का प्रिमियर और कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
Stephen का प्रीमियर 5 दिसंबर को केवल Netflix पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन Mithun ने किया है, इसके अलावा फिल्म कास्ट में Gomathi Shankar, Michael Thangadurai, Smruthi Venkat आदि नजर आते हैं।