Mirzapur Season 4 Update: क्या फिर गूंजेगा भौकाल? रिलीज डेट, कास्ट और बेस्ट 6 ऑल्टरनेटिव वेब सीरीज

Mirzapur Season 4 Update: क्या फिर गूंजेगा भौकाल? रिलीज डेट, कास्ट और बेस्ट 6 ऑल्टरनेटिव वेब सीरीज

हिंसा, सत्ता, बदला और गैंगवार- यही Mirzapur Web Series की पहचान है। मिर्जापुर के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं, हालांकि इस समय सभी फैंस की निगाहें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं कि Mirzapur Season 4 कब आएगा? मिर्जापुर सीजन 3 इस समय भी Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें गुड्डू पंडित का नया रूप और सत्ता की नई जंग देखने को मिली। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई… असली खेल तो अभी शुरू होना बाकी है। यहाँ हम आपको मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर अभी तक मिली सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इस जानकारी के बाद आपको पता चल जाएगा कि आखिर मिर्जापुर की गैंगवार में आगे क्या होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Mirzapur Season 3 में क्या हुआ था?

मिर्जापुर के तीसरे सीजन में गुड्डू पंडित (Ali Fazal) अपने साम्राज्य को मजबूत करने में जुटा नजर आया। कालीन भैया की गैरमौजूदगी में सत्ता की लड़ाई और भी तेज हुई। गोलू, बीना त्रिपाठी और अन्य किरदारों की चालों ने कहानी को और पेचीदा बना दिया। इसके अलावा मिर्जापुर सीजन 3 ने कई सवाल भी पीछे छोड़ दिए- क्या कालीन भैया की वापसी होगी? क्या गुड्डू गद्दी पर को संभाल पाएगा, या इसपर कोई दूसरा ही आ बैठेगा?

मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज डेट क्या है? / मिर्जापुर सीजन 4 कब रिलीज़ होगा?

अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर ना तो मेकर्स की ओर से और ना ही प्लेटफॉर्म की ओर से कोई जानकारी दी गई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mirzapur Season 4 को अब 2026 के भी बाद में रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि कुछ समय में तो मिर्जापुर वेब सीरीज पर बनी Movie ही रिलीज होने वाली है, ऐसे में हो सकता है कि Mirzapur The Movie के बाद ही वेब सीरीज को रिलीज किया जाए। हालांकि, अभी तक के लिए आधिकारिक तैर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो इस वेब सीरीज को शुरुआत से ही Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाता रहा है, ऐसे में इसका सीजन 4 भी इसी OTT Platform पर रिलीज किया जा सकता है।

मिर्जापुर 4 आ रहा है?

हां, मेकर्स बहुत समय पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि चौथा सीजन भी रिलीज किया जाने वाला है। मिर्जापुर सीजन 3 के एंड ने भी यह साफ कर दिया था कि अभी कहानी अधूरी है और आगे बहुत कुछ होने वाला है। इसके अलावा, जैसा कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि मिर्जापुर यूनिवर्स पर एक फिल्म भी आने वाली है, जो अब कुछ समय में ही रिलीज भी की जा सकती है।

मिर्जापुर सीजन 4 की स्टार कास्ट

आने वाले सीजन में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। यहाँ देखें कि आखिर आगामी सीजन की स्टार कास्ट में कौन कौन शामिल हो सकता है:

Pankaj Tripathi (कालीन भैया), Ali Fazal (गुड्डू पंडित), Rasika Dugal (बीना त्रिपाठी), Shweta Tripathi (गोलू गुप्ता), Vijay Varma (शत्रुघ्न त्यागी), Isha Talwar (माधुरी यादव) आदि। हालांकि आधिकारिक तौर पर स्टार कास्ट की पुष्टि होना अभी भी बाकी है।

क्या हो सकती है मिर्जापुर सीजन 4 की कहानी?

ऐसा माना जा रहा है कि मिर्जापुर सीजन 3 के क्लाइमेक्स से नई कहानी की शुरुआत हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि, शायद कालीन भैया वापसी करके सत्ता फिर से हथिया सकते हैं? इतना ही नहीं, यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या गुड्डू पंडित अपनी गद्दी बचा पाएगा?, इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि नए सीजन में नए दुश्मनों की एंट्री हो सकती है? हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि सीजन 4 में सत्ता संघर्ष और भी खूनी और तीखा हो जाए।

मिर्जापुर 3 कैसे देखें?

Mirzapur Season 3 इस समय Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। इसे देखने के लिए आपको Prime मेंबरशिप की जरूरत होगी। आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

मिर्जापुर फिल्म है या वेब सीरीज?

Mirzapur एक वेब सीरीज है, जो OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होती है। हालांकि, इसके यूनिवर्स पर एक फिल्म भी आने वाली है, जो इसी साल रिलीज होने की खबर है।

Mirzapur 3 ke kitne episode hai?

Mirzapur Season 3 में कुल 10 एपिसोड हैं, जिनमें हर एपिसोड में सत्ता और बदले की नई परत खुलती है।

जब तक Mirzapur 4 आए… ये 6 दमदार वेब सीरीज देखें

अगर आप Mirzapur Season 4 का इंतजार कर रहे हैं, तो तब तक ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल की जा सकती हैं:

Paatal Lok

Paatal Lok एक डार्क क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक पुलिस अफसर क्राइम और राजनीति के अँधेरों में उतरता है। जयदीप अहलावत का अभिनय इस वेब सीरीज की जान है।

Breathe: Into the Shadows

Breathe: Into the Shadows एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, इस कहानी में एक परिवार बच निकलने की कोशिश करता है लेकिन हर कदम खतरे की ओर ले जाता है।

Tandav

Tandav राजनीति और सत्ता की साजिशों को दिखाने वाली इंटेंस सीरीज है। यह तो आपकी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Rangbaaz

Rangbaaz एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो अपराध और राजनीति के असली खेल को दिखाता है। इसे आप मिर्जापुर से मिलती जुलती वेब सीरीज ही मान सकते हैं, इसमें भी गैंगवार का खूनी संघर्ष दिखाया गया है।

भौकाल अभी बाकी है…

Mirzapur Season 4 का इंतजार लंबा जरूर है, लेकिन कहानी का दांव अब और बड़ा होने वाला है। सत्ता की यह जंग अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक चौथा सीजन नहीं आता, ऊपर दी गई सीरीज आपका वीकेंड और ज्यादा इंटेंस बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases to Binge Watch: Sunny Leone वाली फिल्म का रहेगा बोलबाला..क्या आप देखना चाहेंगे?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo