धनुष (Dhanush) की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस हमेशा बहुत बेसब्री से करते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी हो रहा है। तमिल सिनेमा की दुनिया में एक ऐसी फिल्म आई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल दिखाया ही है, अब OTT पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है। बात हो रही है Dhanush की ‘Kara’ फिल्म की। यह एक ऐसी फिल्म जो 1990 के दौर को दिखाती है, इस कहानी में आपको ऐसा कुछ सुनने और देखने को मिलता है, जो आपको आज के जमाने की लगने वाली है। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई थी, इसके बाद इसमें अच्छी खासी कमाई भी की है। अब यह 28 मई 2026 को Netflix पर आ रही है और हिन्दी में भी देखी जा सकेगी। आइए ‘सबसे बड़ा गैम्बलर’ वाले Dhanush की इस फिल्म ‘Kara’ के बारे में सबकुछ जानते हैं।
Kara एक ऐसी फिल्म है जो 1990 के दौर में सेट है। इस फिल्म का मुख्य किरदार Karasaami है जिसे सब प्यार से Kara बुलाते हैं। Kara का पेशा चोरी करना है और उसका एक साथी भी है जिसका नाम Murugesan है। दोनों मिलकर एक MLA के घर चोरी करते हैं और Kara EB lineman बनकर खुद को छुपाता भी है। हालांकि, एक वक्त ऐसा आता है जब Kara चोरी की दुनिया छोड़ देता है और सीधे रास्ते पर आ जाता है। लेकिन उस वक्त उसके पास पैसे नहीं होते, वह बैंक से लोन लेता है और इसके बाद सब ठीक हो जाता है, तभी बैंक उसकी पुश्तैनी जमीन सील कर देती है और Kara का पूरा सोच बदल जाता है। एक बार फिर वो criminal दुनिया की तरफ लौट जाता है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जिसमें एक आम आदमी को सिस्टम ने मजबूर कर दिया है। आपको धनुष की यह नई फिल्म बेहद पसंद या सकती है।
Kara में धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई है, उनके साथ Mamitha Baiju भी हैं। फिल्म में K. S. Ravikumar, Suraj Venjuramoodu और Srija Ravi ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को Vignesh Raja ने निर्देशित किया है और कहानी का लेखन Alfred Prakash ने किया है। Music की जिम्मेदारी G. V. Prakash Kumar ने संभाली है। फिल्म को Dr Kishari K Ganesh की ओर से निर्मित किया गया है और Vela Film International तथा Think Studios इस फिल्म के प्रोडक्शन बैनर तले बनी है।
Kara 28 मई 2026 को Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है। यह फिल्म तमिल और हिन्दी के अलावा की अन्य भाषाओं में भी देखी जा सकती है। अगर आप धनुष के फैन हैं या 90s के बैकग्राउन्ड पर आधारित एक क्राइम फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको इस फिल्म को अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहिए और Kara की स्ट्रीमिंग डिटेल्स को भी नोट कर लेना चाहिए। इस फिल की IMDb Rating 8.1 है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कैसी होगी।