IKKA देख ली है तो ये कोर्ट रूम ड्रामा भी हिला डालेगी जमीन, 7 साल बाद भी OTT पर चमक रहा सितारा

Court room drama सिनेमा जगत का एक ऐसा Genre है जिसमें दर्शक हमेशा से दिलचस्पी दिखाते आए हैं। हाल ही में Sunny Deol और Akshaye Khanna की फिल्म IKKA Netflix पर रिलीज हुई और इस समय स्ट्रीमिंग की जा रही है, यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, एक ओर जहां इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं Critics और Audience का एक वर्ग इसे औसत रिव्यू ही दे रहा है। अगर IKKA देखकर आपको भी निराशा हाथ लगी है तो OTT पर पहले से मौजूद एक ऐसी वेब सीरीज मौजूद है, जो 7 सालों से अपनी जबरदस्त कहानी के लिए लोगों के दिलों पर राज कर रही है, इसे आप एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा के तौर पर देख सकते हैं। मैं इसे एक मस्ट वॉच कह सकता हूँ। अब आप जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे कि आखिर यह कौन सी वेब सीरीज है। इस कहानी को सभी Criminal Justice के तौर पर जानते हैं, जो अब कई सीजन में आ चुकी है।

Criminal Justice की शुरुआत कैसे हुई

साल 2019 में Pankaj Tripathi की Criminal Justice series की शुरुआत हुई थी। पहले season में Vikrant Massey और Jackie Shroff जैसे कलाकार भी नजर आए। इसके बाद पिछले 7 सालों में Criminal Justice के चार seasons JioHotstar पर online stream किए जा चुके हैं जिनमें Pankaj Tripathi मुख्य भूमिका में ही नजर आए हैं।

क्यों है यह सबसे बेहतरीन कोर्ट रूम ड्रामा कही जाती है?

2019 से लेकर अब तक Criminal Justice series court room drama के मामले में हिन्दी सिनेमा जगत की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज मानी जाती है। इसके चारों सीजन में अलग अलग केस की कहानी दिखाई गई है जो अपने आप में काफी सस्पेंस और रोमांच से भरपूर हैं। हर सीजन अपनी अलग कहानी के साथ आता है जिससे दर्शक हर बार कुछ नया देखने का अनुभव पाते हैं।

IMDb rating से पता चलता है इसका दमखम

Criminal Justice की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IMDb की तरफ से इस court room drama series franchise को कुल 7 से ज्यादा की रेटिंग मिली है जो यह बताने के लिए काफी है कि यह सच में एक बेहतरीन सीरीज है।

Criminal Justice के सभी सीजन और उनकी डिटेल्स

अगर सीजन दर सीजन रिलीज के बारे में बात करें तो इसकी डिटेल्स इस प्रकार हैं:

Criminal Justice (2019)
Criminal Justice – Behind Closed Doors Season 2 (2020)
Criminal Justice – Adhura Sach Season 3 (2022)
Criminal Justice – A Family Matter Season 4 (2025)

पाँचवा सीजन भी जल्द आ सकता है?

आने वाले समय में इस court room drama web series का पाँचवा सीजन भी online release किया जा सकता है। यानि जिन फैंस को इस franchise से प्यार है उनके लिए अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है।

अगर IKKA से मन नहीं भरा तो

Sunny Deol की IKKA को लेकर मिली मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बाद अगर आप एक ऐसी series ढूंढ रहे हैं जो सच में एक शानदार court room drama का अनुभव दे तो Criminal Justice के चारों seasons आज ही JioHotstar पर stream करना शुरू कर दीजिए। Pankaj Tripathi की दमदार अदाकारी और कसी हुई कहानी आपको शुरू से आखिर तक बाँधे रखेगी।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: लगातार 5 दिन भाव भड़ने के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी दिखी नरमी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :