Gold Silver Prices Today: लगातार 5 दिन भाव भड़ने के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी दिखी नरमी

Gold Silver Prices Today: लगातार 5 दिन भाव भड़ने के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी दिखी नरमी

Gold Silver Prices Today: ईरान और अमेरिका के बीच दोबारा बढ़े तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच सोने की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,47,000 रुपये दर्ज की गई। वहीं वायदा बाजार MCX पर 24 कैरेट सोने का अगस्त वायदा 273 रुपये यानी 0.19% की गिरावट के साथ 1,40,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दूसरी ओर, Bullions के आंकड़ों के अनुसार सोने का भाव 1,40,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,42,188 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अगर Goodreturns की बात करें तो वहां 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

एक दिन पहले कितना था सोने का भाव?

सोमवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये घटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी के दामों में भी नरमी

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वायदा बाजार MCX पर चांदी का वायदा भाव 299 रुपये यानी 0.14% फिसलकर 2,17,419 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,17,718 रुपये प्रति किलोग्राम था।

वहीं Bullions के अनुसार चांदी का भाव 2,17,750 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,18,722 रुपये प्रति किलोग्राम रही। दूसरी ओर, Goodreturns ने चांदी का रेट 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया है।

पिछले दिन चांदी का क्या रहा हाल?

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,35,000 रुपये पर आ गई। इससे पहले इसका भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: Samsung, Vivo और इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन-टैबलेट हुए हज़ारों रुपये महंगे, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile