फिर डराने आ रहे इमरान हाशमी..पहला लुक देख उड़ गए दर्शकों के होश, आत्मा तक जाएगी कांप, जानें रिलीज डिटेल्स
Emraan Hashmi की नई हॉरर फिल्म 'Rooh' का आधिकारिक ऐलान हो गया है.
फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.
करीब पांच साल बाद अभिनेता हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं.
Bollywood अभिनेता Emraan Hashmi एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं. करीब पांच साल बाद अभिनेता की नई हॉरर फिल्म ‘Rooh’ का ऐलान किया गया है. फिल्म के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी करने के साथ रिलीज डेट की जानकारी भी साझा की है.
Surveyगौरतलब है कि Emraan Hashmi इससे पहले कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं और इस जॉनर में उनकी मजबूत पहचान रही है.
कैसा है फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो?
मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए फिल्म ‘Rooh’ का ऐलान किया है. 52 सेकंड के इस वीडियो में एक रहस्यमयी लड़की जंगल में दिखाई देती है. इसके बाद धुंध से ढका एक शीशा नजर आता है. फिर एक रहस्यमयी हाथ शीशे को साफ करता है और उसमें Emraan Hashmi का चेहरा दिखाई देता है. अचानक उनकी आंखें काली हो जाती हैं और स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल ‘Rooh’ दिखाई देता है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने वीडियो में बताया है कि फिल्म 2027 में रिलीज की जाएगी. यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन Mayank Sharma करेंगे. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले Mayank Sharma और Vishal Kapoor ने लिखा है. वहीं Vikram Khakhar और Sunny Khanna फिल्म के निर्माता हैं.
हॉरर फिल्मों में Emraan Hashmi का सफर
Emraan Hashmi ने पिछले कुछ वर्षों में हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.
2009 में आई Raaz: The Mystery Continues में Emraan Hashmi एक ऐसे कलाकार की भूमिका में नजर आए थे जो डरावने सपनों से परेशान रहता है.
इसके बाद 2012 में Raaz 3 रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ Bipasha Basu और Esha Gupta भी दिखाई दी थीं.
2013 में रिलीज हुई Ek Thi Daayan को Emraan Hashmi की सबसे चर्चित हॉरर फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने एक जादूगर का किरदार निभाया था, जिसे लगता है कि उसके बचपन की एक चुड़ैल फिर से लौट आई है.
2016 में आई Raaz Reboot में Kriti Kharbanda, Gaurav Arora और Suzanna Mukherjee भी नजर आए थे.
इसके बाद 2021 में Emraan Hashmi Dybbuk में दिखाई दिए थे, जो मलयालम फिल्म Ezra पर आधारित एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म थी.
Emraan Hashmi के करियर के बारे में
Emraan Hashmi ने साल 2003 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. उन्हें Murder, Gangster और Once Upon a Time in Mumbaai जैसी फिल्मों से लोकप्रियता मिली. अभिनेता रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने कई गंभीर किरदारों में भी अपनी छाप छोड़ी है.
उनकी फिल्मों के गाने भी अक्सर सुपरहिट साबित हुए हैं. Emraan Hashmi ने कमर्शियल फिल्मों और कंटेंट आधारित फिल्मों के बीच संतुलन बनाए रखा है. वह आखिरी बार फिल्म Haq और Netflix सीरीज Taskaree: The Smuggler’s Web में नजर आए थे.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
