Dhurandhar 2 OTT Release: ऑनलाइन कब और कहां देखें रणवीर सिंह की रिकॉर्ड तोड़ स्पाई-थ्रिलर फिल्म? स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By

स्पाई-एक्शन फिल्म Dhurandhar का सीक्वल Dhurandhar: The Revenge फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गया है और आते ही फिल्म ने तबाही मचा दी है. रिलीज़ होते ही इसे काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कुछ जगहों पर तो हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पेड प्रीव्यूज़ और कई शहरों में अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ Dhurandhar 2 की शानदार शुरुआत के बाद, अब लोग यह भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह फिल्म OTT पर कब रिलीज होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग थिएटर जाने के बजाए फ़िल्में घर पर ही ऑनलाइन देखना ज्यादा पसंद करते हैं.

Dhurandhar 2 की ओटीटी रिलीज़ डिटेल्स

मेकर्स की ओर से आईं कई सारी रिपोर्ट्स और अपडेट्स के अनुसार, सिनेमाघरों में चलने के बाद यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो यह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा शिफ्ट होगा क्योंकि इसका पहला भाग Netflix पर रिलीज़ हुआ था और वहां लगों ने इसे लम्बे समय तक खूब देखा था. अब बताया जा रहा है कि दूसरे भाग की बहुत बड़ी डिजिटल डील हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके ओटीटी अधिकार लगभग 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इस प्लेटफॉर्म का संकेत पहले से ही प्रमोशनल मटीरियल और ट्रेलर के जरिए मिल गया था, जहां इसका लोगो साफ़-साफ़ दिखाया गया था.

जहां तक फिल्म की OTT रिलीज़ डेट की बात है, तो इसे लेकर मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स इसकी टाइमलाइन का हल्का-फुल्का अंदाज़ा देते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म स्टैंडर्ड थिएट्रिकल विंडो को फॉलो करेगी और 45 से 60 दिनों के अंदर ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. फिल्म आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, यानी इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जून के दूसरे हफ्ते या उसके थोड़े बाद हो सकती है. यह फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और प्लेटफॉर्म के फाइनल अपडेट पर निर्भर करता है.

OTT रिलीज़ में क्यों हो सकती है देरी?

एक चीज़ जो धुरंधर 2 के ओटीटी रिलीज़ में देरी कर सकती है वह है इसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन। Sacnilk के अनुसार, यह फिल्म पेड प्रीव्यूज़ में पहले ही रिकॉर्ड्स बना चुकी है, जहां इसने रिलीज़ का एक दिन पूरा होने से भी पहले 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसे एक बड़े स्तर पर रिलीज़ किया गया है, जिसके लिए हज़ारों शोज़ हुए और एडवांस में टिकटों की तगड़ी बिक्री भी देखने को मिली.

ऐसी शुरुआत के बाद हो सकता है कि मेकर्स इसके थिएट्रिकल रन को जितना हो सके बढ़ाने की कोशिश करें। इसका सीधा-सीधा यह मतलब है कि जब तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई दमदार रहती है तब तक ओटीटी रिलीज़ को थोड़ा आगे खिसकाया जा सकता है.

फिल्म का प्लॉट और कास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती हैं जहां पिछला भाग ख़त्म हुआ था. रणवीर सिंह इसमें जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में लौटेंगे जिसे हमज़ा के नाम से भी जाना जाता है. इस बार कहानी और भी इंटेंस होने वाली है, जिसमें गैंग के टकराव और सत्ता संघर्ष देखने को मिलेंगे।

फिल्म की स्टार कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी शामिल हैं, जिनकी शानदार एक्टिंग से फिल्म और भी रोमांचक हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Motorola के सबसे पतले प्रीमियम स्मार्टफोन पर हज़ारों रुपये की बंपर छूट, इस जगह धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By