Baba Nirala के स्वागत में सजने लगा Aashram! जल्द OTT पर खुलेंगे ‘आश्रम 4 के द्वार’, चारों ओर गूँजेगा जपनाम-जपनाम

ओटीटी (OTT) की दुनिया की सबसे चर्चित और लोकप्रिय क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) के फैंस के लिए इस समय एक सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) एक बार फिर ‘बाबा निराला’ के खौफनाक और रहस्यमयी किरदार में वापसी की तैयारी में जुट चुके हैं। निर्देशक प्रकाश झा की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के चौथे सीजन यानी ‘Aashram Season 4’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इसका मतलब है कि सभी दर्शकों और Baba Nirala के भक्तों को उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस जानकारी से यह भी साफ ही गया है कि आश्रम 4 के द्वार जल्द ही खुलने वाले हैं। अब ऐसे में आपसे इतना ही कहा जा सकता है कि आपको जपनाम जपनाम की तैयारी कर लेनी चाहिए।

‘एक और आरंभ… जपनाम’ के साथ क्लैपरबोर्ड की इमेज हो रही वायरल

मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पूजा स्थल के सामने रखे क्लैपरबोर्ड की एक इमेज शेयर करते हुए नए अध्याय का ऐलान कर दिया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया:

“एक और आरंभ… आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है, जपनाम। Aashram 4 is now filming!”


इस अपडेट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया और कमेंट बॉक्स ‘जपनाम’ के नारों लगने शुरू हो चुके हैं।

क्या होगी आश्रम 4 की कहानी और कास्ट में कौन होगा शामिल?

प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज के चौथे सीजन में बाबा निराला के उस काले साम्राज्य की आगे की कहानी दिखाई जाएगी, जहां आस्था की आड़ में राजनीति, ताकत और अपराध का खेल खेला जाता है। पिछले सीजन में जिस तरह पम्मी पहलवान (अदिति पोहनकर) ने बाबा के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था, उसके बाद चौथे सीजन में दोनों के बीच का टकराव और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

सीरीज में मुख्य कलाकारों की टोली एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है:

इस बार भी काशीपुर वाले बाबा निराला के तौर पर वेब सीरीज में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। चंदन रॉय सान्याल हालांकि, बाबा की गद्दी पर एक नए नाम के साथ बैठ चुके हैं, अब देखना है कि आगे उनके किरदार को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। अदिति पोहनकर (पम्मी पहलवान) इस समय बबीता भाभी के किरदार में देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा दर्शन कुमार (उजागर सिंह), अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी आदि भी सीरीज का हिस्सा होने वाली हैं।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की डिटेल्स

अभी तक आश्रम वेब सीरीज के सभी सीजन MX Player पर आ रहे थे, लेकिन आश्रम सीजन 3 पार्ट 3 को Amazon MXPlayer पर दिखाया गया था, ऐसे में आश्रम 4 को लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि यह भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाला है।

यह भी पढ़ें: OTT पर देखने के लिए 5 धमाकेदार हॉरर-कॉमेडी फिल्में, चौथी वाली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :