नया 4K Smart TV खरीदने का है प्लान? इस जगह मिल रहे कौड़ियों के दाम, ये रहीं 5 सबसे तगड़ी डील्स!

By

नया स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा लें? तो घबराइए मत क्योंकि आपकी सोच यहीं तक खत्म होती है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके पास टीवी खरीदने के लिए मौजूद होंगे ढेरो विकल्प। जी हाँ अमेज़न पर चल रही इस सेल में अब टीवी कौड़ियों के भाव बिक रहे हैं। अगर आप भी इस दिवाली से पहले अपने घर में चाहते हैं नेचुरल कलर्स और दमदार साउंड वाला एक शानदार टीवी तो फ़िक्र मत करिये क्यूंकि आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं। टीवी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्रभावी कीमत से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

Samsung Mini LED 4K Vision AI Smart TV

लिस्ट का पहला टीवी Samsung Mini LED 4K Vision AI Smart TV है। अगर आप ढूंढ रहे हैं कम पैसों में दमदार फीचर्स वाला टीवी तो Samsung Mini LED 4K Vision AI Smart TV आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको Mini LED Processor 4K, HDR 10+ डिस्प्ले प्योर स्पेक्ट्रम कलर्स के साथ मिलता है, वहीं 4K Ultra HD (3840 x 2160) के रेज़ोल्यूशन के साथ 50 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस टीवी में आपको 30W का पॉवरफुल साउंड आउटपुट मिलता है।

यह टीवी अपनी प्रभावी कीमत 59,990 रुपये से घट कर 53,900 रुपये की कीमत में मिल रहा है। अगर आप इस टीवी का भुगतान अमेज़न क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको इस टीवी पर मिलेगी 1,750 रुपये की छूट, वहीं नो कॉस्ट EMI से आप इस टीवी पर 5,411 रुपये की बचत कर सकते हैं, इसी के साथ इस टीवी की खरीद पर अमेज़न आपको 1,617 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर करता है।

LG NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD

लिस्ट का दूसरा टीवी LG की NU87 AI सीरीज़ का यह Nano 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी है। इस टीवी कि डिस्प्ले में आपको 4K UHD, α7 AI Processor 4K Gen 9 मिलता है, वहीं इसका रेज़ोल्यूशन 4K Ultra HD (3,840 x 2,160) है जो कि 60Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के तौर पर इस टीवी में आपको 3 HDMI पोर्ट्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल और 1 USB (v 2.0) Port के साथ अन्य सुविधाओं का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं, इस टीवी में आपको webOS 26, AI Agent, इंटेलिजेंट वॉइस रिकॉग्निशन और AI Chatbot जैसे अन्य दमदार AI फीचर्स मिलते हैं।

यह टीवी अपनी प्रभावी कीमत 65,990 रुपये से घट कर 39,490 रुपये की कीमत में मिल रहा है। अगर आप इस टीवी का भुगतान अमेज़न क्रेडिट कार्ड करते हैं तो आपको इस पर मिलेगी 1,750 रुपये की छूट, वहीं नो कॉस्ट EMI से आप इस टीवी पर 3,965 रुपये की बचत कर सकते हैं।

Xiaomi FX Pro 4K Smart Fire TV

हमारी लिस्ट का तीसरा टीवी Xiaomi का FX Pro 4K Smart Fire TV बहुत ही किफ़ायती विकल्प है। यह टीवी 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ आता है। इस टीवी में आपको 4K HDR डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में 4K Ultra HD (3840 x 2160) का रेज़ोल्यूशन मिलता है। वहीं यह टीवी साउंड क्वालिटी में 30W के दमदार साउंड आउटपुट और Dolby Audio से लैस है।

अगर आप इस टीवी का भुगतान अमेज़न क्रेडिट कार्ड करते हैं तो आपको इस पर मिलेगी 1,750 रुपये की छूट, वहीं नो कॉस्ट EMI से आप इस टीवी पर 1,385 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस टीवी की खरीद पर अमेज़न आपको 869 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर करता है।

coocaa Frameless QLED Ultra Smart Google TV

यह टीवी 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ आता है। बात करें अगर इस टीवी के रेज़ोल्यूशन और साउंड की तो इस टीवी में आपको 4K UHD TV (3840 x 2160) का रेज़ोल्यूशन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है, वहीं 30 W का दमदार साउंड आउटपुट Dolby Atmos वाले पॉवरफुल स्पीकर्स के साथ मिलता है। कनेक्टिविटी के तौर पर इस टीवी में आपको मिलते हैं 3 HDMI पोर्ट्स के साथ ब्लू रे स्पीकर्स, गेमिंग कंसोल और 2 USB पोर्ट्स। इस टीवी पर Prime Video, Netflix, Zee5, Sony LIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स सपोर्ट करते हैं।

इस टीवी के 43 इंच वाले वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है और 55 इंच, 65 इंच वाले वैरिएंट की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 40,999 रूपये है।

iFFALCON 4K UHD Smart LED Google TV

इस फ़ोन में आपको LED पेनल वाले डिस्प्ले के साथ मिलता है 60HZ के रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाल 4K LED (3840 x 2160) रेज़ोल्यूशन। बात करें अगर इस टीवी के साउंड की तो इस टीवी में आपको 24 W का दमदार साउंड आउटपुट Dolby Atmos वाले पॉवरफुल स्पीकर्स के साथ मिलता है। इसी के साथ कनेक्टिविटी के तौर पर इस टीवी में आपको 3 HDMI पोर्ट्स , 1 USB पोर्ट, 1 Lan और 1 Antenna Input का सपोर्ट मिलता है।

इस टीवी के U65 और U75 वाले वैरिएंट की कीमत क्रमशः 1,20.990 रुपये और 99,990 रुपये की कीमत से घट कर 39,999 रुपये और 49,999 रुपये हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: SIM के जैसे पोर्ट कर सकेंगे ऑटोमैटिक पेमेंट्स..UPI AutoPay में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, क्या हैं फायदे

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By