Aashram वाले Baba Nirala का बंदर लुक देख कायल हुए फैन.. करने लगे जपनाम-जपनाम

Aashram वाले Baba Nirala का बंदर लुक देख कायल हुए फैन.. करने लगे जपनाम-जपनाम

किसी फिल्म का teaser आने से पहले ही इतनी hype बन जाती है कि जब teaser आता है तो या तो उम्मीदें पूरी होती हैं या टूट जाती हैं। लेकिन Bandar के teaser के साथ ऐसा लग रहा है कि उम्मीदें पूरी होने वाली हैं बल्कि उससे भी ज्यादा मिलने वाला है। आज 7 मई को Bobby Deol की film Bandar का teaser release हो गया है और इंटरनेट पर इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही। टीजर में आप Aashram वाले बाबा निराला को एक नए ही अवतार में देखने वाले हैं, जिसे देखकर फैंस जपनाम-जपनाम करने लगे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Bandar Film के Teaser में है क्या

Teaser की शुरुआत एक अलग तरह के पागलपन और रहस्य से होती है। पहले कुछ सेकंड में लगता है कि यह एक आम फिल्म है लेकिन अचानक एक ऐसा ट्विस्ट आता है जो पूरी कहानी का रुख बदल देता है। जैसे जैसे teaser आगे बढ़ता है उसकी रफ्तार और रोमांच दोनों तेज होते जाते हैं। Bobby Deol का intense अंदाज screen पर जबरदस्त impact छोड़ता है। Sanya Malhotra और Saba Azad की भी झलक दिखती है और दोनों का screen presence teaser में अच्छा लगता है।

सबसे ज्यादा चर्चा Bobby Deol और Anurag Kashyap की जोड़ी को लेकर हो रही है। Animal में Bobby Deol का किरदार लोगों के दिलो दिमाग में आज भी बसा हुआ है और अब Bandar में उनका बिल्कुल अलग अंदाज fans की excitement को और बढ़ा रहा है।

Film के बारे में क्या सामने आ चुका है?

Bandar एक crime-thriller film है जो एक असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है। इसे Anurag Kashyap ने direct किया है और Nikhil Dwivedi ने Saffron Magicworks के तहत produce किया है। Story Sudeep Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है।

Bandar Film की Cast में कौन कौन?

Cast की बात करें तो Bobby Deol, Sanya Malhotra, Raj B. Shetty, Sapna Pabbi, Saba Azad, Riddhi Sen, Jitendra Joshi, Indrajit और Nagesh Bhonsle जैसे शानदार actors इस film में हैं। Bandar 5 June 2026 को दुनियाभर के theatres में release होगी। Teaser देख लीजिए और June का इंतजार कीजिए क्योंकि Anurag Kashyap जब किसी real story को अपने तरीके से screen पर लाते हैं तो वो हमेशा कुछ ऐसा बनाते हैं जो लंबे वक्त तक याद रहता है। हालांकि, बॉबी देओल की आश्रम के साथ भी ऐसा ही हुआ था, वह अभी तक चर्चा में बनी हुई है और इसके अगले सीजन का इंतज़ार बेसब्री से हो रहा है।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: मनोरंजन का पूरा पैकेज है ये हफ्ता, कॉमेडी से लेकर स्पाई थ्रिलर का तड़का, देखें लिस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile