OTT This Week: मनोरंजन का पूरा पैकेज है ये हफ्ता, कॉमेडी से लेकर स्पाई थ्रिलर का तड़का, देखें लिस्ट
OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज तैयार है। रोमांटिक कॉमेडी से लेकर स्पाई थ्रिलर, म्यूजिकल ड्रामा और एक्शन से भरपूर कहानियां अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं। मई के दूसरे सप्ताह में कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल डेब्यू करेंगी। यहां हम 4 मई से 10 मई के बीच रिलीज होने वाले प्रमुख OTT टाइटल्स के बारे में बता रहे हैं।
SurveyLove Insurance Kompany (Prime Video)
प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी स्टारर यह फ्यूचरिस्टिक रोमांटिक कॉमेडी 6 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है। कहानी में रोमांस के साथ साइंस-फिक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। थिएटर में फिल्म को खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन ओटीटी रिलीज से इसे नए दर्शक मिल सकते हैं। फिल्म में S. J. सूर्या भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह कई भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।
Dacoit: A Love Story (Netflix)
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 8 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म में प्यार और अपराध की कहानी को खतरनाक परिस्थितियों और भावनात्मक संघर्षों के साथ दिखाया गया है। सपोर्टिंग कास्ट में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
Vaazha 2 (JioHotstar)
मलयालम हिट फिल्म ‘वाझा’ का सीक्वल अब ओटीटी पर आने जा रहा है। Vaazha 2 8 मई से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।
Citadel Season 2 (Prime Video)
ग्लोबल स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन 6 मई को रिलीज होगा। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस, रिचर्ड मैडन और स्टैनली टुची एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में दिखाई देंगे। नई कहानी सिटाडेल एजेंसी के पतन के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी, जहां पहले से बड़ा खतरा सामने आएगा। सीजन में हाई-ऑक्टेन एक्शन और इंटरनेशनल सस्पेंस देखने को मिलेगा।
Lukkhe (Prime Video)
पंजाब के रैप कल्चर पर आधारित ‘लुक्खे’ एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज है, जो 8 मई को रिलीज होगी। आठ एपिसोड वाली इस सीरीज में प्रतिद्वंद्वी रैपर्स की कहानी दिखाई जाएगी, जहां प्रतिस्पर्धा धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ ले लेती है। सीरीज में राशि खन्ना और पालक तिवारी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। म्युज़िक, ड्रामा और क्राइम का मिश्रण इसे खास बनाता है।
Bharatnatyam 2 Mohiniyattam (Netflix)
मलयालम डार्क कॉमेडी थ्रिलर ‘भरतनाट्यम 2 मोहिनीयट्टम’ 8 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सूरज वेंजारामूडु और सैजू कुरुप मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अपने पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाते हुए कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाले फोटोग्राफी चैम्पियन Vivo X300 Ultra का iPhone 17 Pro Max से मुकाबला, कौन किस पर भारी?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile