Baba Nirala फिर करेंगे भोपा का शुद्धिकरण! देखें क्या होगी Aashram Season 4 की असली कहानी
अगर आप Aashram Season 4 का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि ऐसे आप अकेले मात्र नहीं हैं। प्रकाश झा की यह वेब सीरीज़ भारतीय OTT की उन चुनिंदा कहानियों में शामिल हो चुकी है, जिसने धर्म, राजनीति और अंधभक्ति की परतों को इतनी बेबाकी से खोला है कि दर्शक हर नए सीज़न को लेकर बेहद या ऐसा भी कह सकते है कि हद से ज्यादा उत्साहित रहते हैं, हर नए सीजन को लेकर ऐसा देखा गया है, ऐसा ही कुछ Aashram Season 4 को लेकर भी कहा जा रहा है। 2020 में जब आश्रम वेब सीरीज का पहला सीज़न MX Player पर आया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि बॉबी देओल का ‘बाबा निराला’ किरदार इतना बड़ा और आइकोनिक बन जाने वाला है। Aashram 3 Part 2 के बाद अब हर किसी की नज़रें इसके चौथे सीज़न पर टिकी हैं। दर्शकों के जहन में बहुत से सवाल भी हैं?
दर्शक, जानना चाहते हैं कि क्या बाबा निराला जेल से ही सत्ता संभालने वाले हैं, क्या बाबा निराला भोपा स्वामी और पम्मी से बदला लेने वाले हैं? क्या भोपा स्वामी गद्दी पर बैठकर कुछ नया करने वाले हैं? क्या पम्मी भोपा के साथ मिलकर अब आश्रम की बागडोर संभालेगी? ऐसे ही बहुत से अन्य सवाल भी हैं, जिनमें से एक है कि क्या बाबा निराला जेल से निकलकर लौटने वाले हैं।
Aashram Season 4: रिलीज़ डेट की संभावित टाइमलाइन
मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और सूत्रों के हिसाब से Aashram Season 4 की रिलीज़ डेट 2025 के आखिर यानि दिसंबर तक हो सकती है, या 2026 की शुरुआत में इसे रिलीज किया जा सकता है, अभी के लिए आश्रम सीजन 4 की रिलीज डेट को लेकर इतना ही कहा जा रहा है। हो सकता है कि आने वाले समय में आश्रम के नए सीजन को लेकर कोई अन्य जानकारी या हिंट मिल जाए, अभी के लिए इतनी ही जानकारी इंटरनेट पर आश्रम वेब सीरीज को लेकर मौजूद है।
खबरों के अनुसार इस बार आश्रम सीजन 4 की कहानी पहले से ज्यादा गहरी, ज्यादा डार्क और ज्यादा राजनीतिक होने वाली है। जेल में बैठे बाबा निराला कैसे अपनी सत्ता चलाते हैं, ये भी सीज़न 4 का बड़ा हिस्सा हो सकता है। यही दर्शकों का सबसे बड़ा सवाल भी है।
Aashram 4 कहाँ की जाने वाली है स्ट्रीम, देखें Streaming Details
देश में ऐसा कोई ही दर्शक हो, जो आश्रम के बारे में यह न जानता हो कि आखिर आश्रम वेब सीरीज को किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। सभी जानते है कि इसके शुरुआत तीन सीजन MX Player पर फ्री में देखे जा सके थे, हालांकि आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 से पहले ही Amazon Prime Video और MX Player के साथ एक साझेदारी हुई, जिसके बाद अब आप Amazon MX Player पर पिछले सीजन को देख सके थे। अब आश्रम सीजन 4 को भी आप यहीं इसी प्लेटफॉर्म पर देखा जाने वाला है। इस वेब सीरीज को अब आप Amazon ऐप और वेबसाइट के MX Player सेक्शन पर भी पूरी तरह मुफ्त में देख सकते हैं, और आने वाले सीजन को भी फ्री में देख सकते हैं।
Aashram Season 4 की कास्ट डिटेल्स
इस बार भी कहानी के केंद्र में वही पुराने किरदार होंगे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है, हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इस बार The Family Man Season 3 के जैसे ही Aashram के नए सीजन में भी कुछ नए चेहरे देखने को मिले। जो भी हो, आइए जानते है कि आखिर आश्रम सीजन 4 में कास्ट के तौर पर कौन होने वाला है। सीरीज में बॉबी देओल, बाबा निराला के तौर पर देखने को एक बार फिर से मिलने वाले हैं। इसके अलावा चंदन रॉय सान्याल को नए बाबा के तौर पर देखा जाने वाला है, हालांकि यह अभी भी भोपा स्वामी के तौर पर जाने जाते थे, लेकिन सीजन 3 पार्ट 2 में इन्हें एक नया नाम दिया गया था।
अदिती पोहंकर को अभी भी पम्मी के तौर पर देखा जा सकता है, हालांकि, अब यह पहलवानी को छोड़कर आश्रम के नए सीजन में कुछ नई जिम्मेदारी संभाल सकती हैं, इसके अलावा कुछ अन्य चेहरे आपको फिर से देखने को मिलेंगे, जैसे दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रोफ, अनुरिता झा, राजीव सिद्धार्थ, परिनीता सेठ, तनमय रंजन, प्रीति सूद, ईशा गुप्ता आदि।
आश्रम सीज़न 4 की कहानी कैसी हो सकती है?
सीज़न 3 जहाँ खत्म हुआ, वहीं से कहानी के दो रास्ते खुलते हैं? आइए जानते है कि आखिर क्या हो सकती है आश्रम 4 की कहानी!
जेल के अंदर से बाबा निराला की नई चालें और वापसी की प्लानिंग हो सकती है, भोपा स्वामी और पम्मी के बीच सत्ता, राजनीति और विश्वासघात का नया खेल शुरू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस सीज़न में एक नया शक्तिशाली किरदार भी एंट्री करेगा, जो बाबा निराला की पूरी दुनिया को हिला सकता है। कहानी इस बार अंधभक्ति, राजनीति और मानसिक खेलों के नए स्तर को छूने वाली है।
Aashram 4 को लेकर इतनी उत्सुकता क्यों?
Aashram को भारतीय समाज के उस पहलू का आईना माना जाता है, जहाँ धर्म और सत्ता की सीमाएँ धुंधली हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर हर नए सीजन का इंतज़ार इतनी बेसब्री से क्यों होता है।
असल में, यह कहानी कहीं न कहीं हर एक देशवासी के जीवन से जुड़ी नजर आती है, हर एक जन इस कहानी को इसलिए देखना चाहता है क्योंकि कहीं न कहीं उनके मन में भी ऐसे ही कई सवाल उठते हैं जो इस कहानी का मूल हैं। क्या वाकई आश्रम आदि में इस तरह की चालें चली जाती हैं, क्या वाकई बाबा अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं आदि आदि। शायद इसलिए ही आश्रम वेब सीरीज के हर सीजन का इंतज़ार बेसब्री से किया जाता है।