OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों दर्शकों के बीच एक्शन और हिंसा से भरपूर कंटेंट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब सिर्फ एक्शन फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रोमांस, हॉरर और कॉमेडी जॉनर में भी दमदार फाइट सीक्वेंस और खून-खराबे वाले सीन आम हो गए हैं। यही वजह है कि दर्शक ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें कहानी के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिल और धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिले। अगर आप भी हाई-वोल्टेज एक्शन वाली सीरीज के शौकीन हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर एक शानदार शो मौजूद है, जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस चर्चित स्पाई-थ्रिलर सीरीज का नाम ‘द फैमिली मैन’ है। यह सीरीज अपनी शानदार कहानी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार सीन्स के लिए काफी लोकप्रिय रही है। साल 2019 में रिलीज हुए इसके पहले सीजन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2021 में रिलीज किया, जबकि तीसरा सीजन 2025 में आया। तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके 2026 के आखिर तक आने की संभावना जताई जा रही है।
‘द फैमिली मैन’ ने अपने स्पाई-थ्रिलर जॉनर और एक्शन सीन्स की वजह से खास पहचान बनाई है। सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के किरदार में दमदार प्रदर्शन किया और अपने एक्शन अवतार से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हालांकि ‘पाताल लोक’ जैसी सीरीज में भी एक्शन देखने को मिला, लेकिन कई दर्शकों का मानना है कि ‘द फैमिली मैन’ जैसा खतरनाक और बड़े स्तर का एक्शन वहां देखने को नहीं मिला। यही कारण है कि दर्शकों की उम्मीदें अब इसके चौथे सीजन से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को राज और डीके ने बनाया है, जिसका पहला सीज़न 10 एपिसोड्स में पूरा होता है। IMDb पर इसे 8.7 की दमदार रेटिंग मिली हुई है। शो में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियमणि और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने खुद सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया था, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 14 मई को आसमान छू रहे दाम, सोना 1.65 लाख के पार, चांदी हुई 20,500 रुपये महंगी