डीटल के उत्पाद अब फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध

HIGHLIGHTS

डीटल के उत्पाद पहले डेटल की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर और्डर किए जाते थे, लेकिन अब इन्हें फ्लिपकार्ट इंडिया पर भी सूचीबद्ध किया गया है।

फीचर फोन, एक्सेसरीज और टेलीविजन समेत किफायती रेंज के अपने उत्पाद पेश करने के लिए मशहूर हो चुकी कंपनी डीटल ने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी शुरू की है। 40 करोड़ लोगों को कनेक्ट रखने के उदेश्य के साथ डीटल की समस्त रेंज अब फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।

भारत में मोबाइल की उपलब्धता नए स्तर पर पहुंच चुकी है, जहां यह बड़े शहरों से निकलते हुए टीयर-2, टीयर-3 शहरों और देश के अन्य ग्रामीण हिस्सों तक पहुंच चुका है। इस नई भागीदारी से डीटल फीचर फोन और टीवी के उत्पाद वर्ग में एक ठोस पोर्टफोलियो विकसित करेगी और ग्राहकों को व्यापक चयन, असाधारण कीमत तथा घर तक तेज एवं विश्वसनीय डिलेवरी सुविधा पाने का अवसर मिलेगा।

इस बारे में डीटल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, “हमारा प्रयास अपने सभी ग्राहकों को किफायती और समझौतारहित उपभोक्ता अनुभव देते हुए स्मार्ट टेक्नोलॉजी के आयाम को विस्तार देने का है। फ्लिपकार्ट के साथ अपनी भागीदारी के जरिये हम समूचे भारत में ग्राहकों तक डेटल के उत्पादों की आसान पहुंच दिलाने का लक्ष्य रखते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस गठजोड़ से हम टीयर 1 और 3 के शहरों में मौजूद ग्राहकों तक भी अपनी पहुंच बनाने का लक्ष्य रखते हैं।”

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

भारत में 2019 में लॉन्च हुए यह स्मार्टफोन आपको आयेंगे बहुत पसंद

Samsung Galaxy Note 10 को लेकर सामने आई जानकारी; इन तस्वीरों से जानें कैसा होगा फोन

Connect On :