Vivo V80 Launched in India
Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में उसके Vivo V80 को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, इसी फोन के साथ कंपनी ने अपने X6 Fold और Vivo S2 FE को भी लॉन्च किया है, लेकिन ज्यादा चर्चा कंपनी के Vivo V80 की हो रही है, इस फोन में Vivo V70 के मुकाबले प्राइस और स्पेक्स के अलावा फीचर का बेहद अंतर है, लेकिन कुछ मामलों में दोनों फोन्स एक जैसे भी नजर आते हैं। हालांकि, यहां हम किसी अन्य फोन के बारे में ज्यादा चर्चा न करते हुए केवल और केवल Vivo V80 के साथ इसके प्रतिद्वंदी फोन के बारे में ही चर्चा करने वाले हैं।
Vivo V80 को भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर को जगह दी गई है, इसके अलावा इस फोन में 7200mAh की बैटरी के साथ ZEISS का कैमरा सेटअप भी मिलता है। अब अगर इस प्राइस रेंज को देखते हैं तो Vivo V80 ही बाजार में अकेला ऐसा फोन नहीं है जो आपको उम्दा फीचर और दमदार स्पेक्स ऑफर करता है, इसके अलावा भी इस प्राइस रेंज में कुछ अन्य फोन्स हैं जो आपको अच्छे स्पेक्स और धमाकेदार फीचर्स ऑफर करते हैं। इन फोन्स को Xiaomi 17T, OPPO Reno 16 और OnePlus 15R के तौर पर देखा जा सकता है। इंडिया के बाजार में यह तीन फोन ही Vivo V80 को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए अब इन फोन्स के बारे में एक एक करके जानते हैं।
Vivo V80 के सामने Xiaomi 17T एक कैमरा फोकस फोन के तौर पर दीवार बनकर खड़ा है। इस फोन का लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये से शुरू होता था, लेकिन इस समय प्राइस बढ़ने के बाद इसकी कीमत 70,000 रुपये के आसपास तक पहुँच चुकी है। इसका मतलब है कि इस समय Xiaomi का प्राइस Vivo V80 के मुकाबले कुछ ज्यादा है। हालांकि, Vivo V80 का टॉप वैरिएन्ट 80,000 रुपये में आता है। ऐसे में, प्राइस इन दोनों ही फोन्स का एक जैसा ही माना जा सकता है।
Xiaomi 17T को देखा जाए तो इस फोन के स्पेक्स भी दमदार हैं। फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका Leica वाला कैमरा सेटअप है। फोन में एक 50MP मेन कैमरा मिलता है, फोन एमेम एक दूसरा कैमरा भी 50MP का ही मिलता है जो Leica 5x periscope telephoto कैमरा है। इस फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 67W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
अगर आपको एक कम्पैक्ट फोन पसंद है तो इस फोन को एक ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। OPPO Reno 16 को देखा जाए तो यह Vivo V80 की मुश्किल बढ़ा सकता है। इसकी शुरुआती लॉन्च प्राइस की बात करें तो यह 61,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, प्राइस बढ़ने का असर इस फोन पर हुआ है। ऐसे में, इसे भी इस समय ज्यादा कीमत में लिस्ट देखा जा सकता है।
Reno 16 के स्पेक्स आदि को देखा जाए तो इसमें एक 6.32-इंच की 1.5K 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ ही इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर ही मिलता है, यही प्रोसेसर Vivo V80 में भी नजर आता है। फोन 12GB LPDDR5X RAM से लैस है। इसके अलावा इसमें 6,700mAh की बैटरी और 80W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP मेन कैमरा मिलता है, फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का ही 3.5x periscope telephoto लेंस मिलता है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फ़ी के लिए भी एक 50MP का ही कैमरा मिलता है।
इस लिस्ट में अगला नाम OnePlus 15R का आता है। हालांकि, इस फोन का लॉन्च प्राइस कुछ कम था, लेकिन इस समय यह आपको प्राइस बढ़ने के बाद कुछ महंगा लग सकता है। असल में, लगभग लगभग फोन्स पर प्राइस हाइक का असर नजर आया है, ऐसे में OnePlus 15r भी इसी लिस्ट में शामिल है। अब आइए स्पेक्स आदि को करीब से देखते हैं।
जैसा कि मैंने कहा कि इस फोन का लॉन्च प्राइस कं है, लेकिन इस कम प्राइस में भी इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टॉरिज सपोर्ट मौजूद है। साथ ही साथ इस फोन में आपको एक 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। साथ ही साथ फोन में एक 7,400mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो इस फोन में भी बाकी फोन्स के जैसे ही एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इसमें एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मौजूद है।
Vivo V80 का सबसे बड़ा हथियार इसका 7200mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, ZEISS का टेलीफोटो कैमरा और एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 है। हालांकि, 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर इसके सामने बहुत से अन्य फोन्स भी दीवार बनकर खड़े हैं।
अगर आपको अपने फोन में दमदार कैमरा चाहिए तो आपको Xiaomi 17T को देखना चाहिए। अगर आप कम्पैक्ट फोन की ओर जाना चाहते हैं तो आपको OPPO Reno 16 का रुख करना चाहिए। हालांकि। इसके भी अलावा अगर आपको दमदार परफॉरमेंस कम प्राइस में चाहिए तो आपको OnePlus 15R को लेकर विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart की फेस्टिव सेल से पहले ही जान लें ये शॉपिंग हैक..मिल जाएंगी बेस्ट डील