Flipkart Big Billion Days Sale 2026 offer massive Price discount on Motorola G37 Power
अगर आप 20,000 रुपये के अंदर नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Moto G37 Power का एक नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च हुआ है। यह नया वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के लिए 17,999 रुपये का है। अगर यह फोन आपको पसंद आया है, लेकिन खरीदने से पहले इसके कुछ और विकल्प देखना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है। Moto G37 Power में 6.66 इंच की 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपके लिए Moto G37 Power के कुछ अल्टरनेटिव स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अलग-अलग प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए इन सभी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G है। अगर आपको अच्छी डिस्प्ले के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें octa-core UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। ये इसका बेस स्टोरेज वैरिएंट है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर चलता है। भारत में इसकी कीमत करीब 16,999 रुपये से शुरू होती है।
लिस्ट में अगला फोन Vivo T5 Lite 5G है। बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है और IP65 रेटिंग के साथ आता है। Vivo T5 Lite 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 128GB की कीमत 20,499 रुपये है।
अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, तो Realme P4R 5G भी Redmi 17C का एक विकल्प हो सकता है। इसमें 17.3cm यानी करीब 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी सबसे खास बात 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Realme P4R 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB की कीमत 20,999 रुपये है।
लिस्ट में अगला स्मार्टफोन Oppo K14x 5G है। कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले यूजर्स के लिए इसमें कई फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इस बेस वैरिएंट 4GB + 64GB में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलता है। Oppo K14x 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB की कीमत 18,999 रुपये है।
बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए Samsung Galaxy A08 भी एक विकल्प है। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। फोन 4GB + 64GB वेरिएंट में आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Samsung Galaxy A08 के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB की कीमत18,499 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Airtel का जबरदस्त फेस्टिव ऑफर? अब फ्री में मिलेगी ये वाली सेवा.. सुनकर झूम उठे ग्राहक