अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Moto G37 Power और Vivo T5 Lite 5G आपके लिए दो तगड़े ऑप्शंस हो सकते हैं। दोनों फोन्स के नए बेस वेरिएंट्स यानी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल्स हाल ही में लॉन्च हुए हैं, जो दोनों ही 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं। दोनों डिवाइसेज़ में 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी मिलती है, लेकिन बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर आदि के मामले में दोनों के फीचर्स अलग हैं। आइए Moto G37 Power और Vivo T5 Lite की तुलना करके जानते हैं कि कीमत और फीचर्स के हिसाब से दोनों में से कौन आगे निकलता है।
Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन का वजन 215 ग्राम और मोटाई 8.89mm है। यह IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
वहीं Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करती है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 209 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।
Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। RAM Boost फीचर की मदद से RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 पर चलता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6nm पर बना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G37 Power में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ मिलता है। इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है, जो एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर के तौर पर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Vivo T5 Lite 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर के साथ दिया गया है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी के मामले में Moto G37 Power काफी बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी Moto G37 Power में बैटरी क्षमता ज्यादा है, जबकि Vivo T5 Lite 5G ज्यादा तेज चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Moto G37 Power की भारत में कीमत नए 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 25,999 रुपये में आता है।
वहीं Vivo T5 Lite की कीमत भी 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसके अलावा 6GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने के लिए अब ज़रूरी होगा ये काम, वर्ना लग जाएगा बैन?