इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज़ हुई थी जो डॉग लवर्स के लिए बेहद ख़ास है, क्योंकि इस मूवी में कुत्तों की भावुक करने वाली कहानी को दिखाया गया है। हालांकि थिएटर्स में ये मूवी अपना पैर नहीं जमा पाई लेकिन ओटीटी पर इस मूवी को फैंस ने बेइन्तेहाँ प्यार दिया है। अब ये मूवी फैंस की फेवरिट बन चुकी है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम कौन सी ऐसी मूवी की बात कर रहे हैं? तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये और हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
अक्सर ऐसा होता है की जिस फिल्म का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर नहीं जम पाता, ओटीटी पर आते ही वो मूवी अपनी धाक जमा लेती है। ऐसा ही कुछ हुआ है इस मूवी के साथ जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, इस मूवी के निर्देशक अमित राय हैं। अब इतने हिंट्स देने के बाद अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की यहां हम कौनसी मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। जी हाँ बिलकुल सही पहचाना, यहां बात अमित राय द्वारा निर्देशित मूवी ‘ओह माय डॉग’ (Oh My Dog) की हो रही है। बीते 1 अक्टूबर को इस मूवी ने नेटफ्लिक्स पर अपनी दस्तक दी थी।
ओटीटी पर आने के बाद ओह माय डॉग ने दर्शकों के दिल में एक ख़ास जगह बना ली है। इस मूवी ने दर्शकों के दिल पर अपनी एमोशनल स्टोरी की एक गहरी चाप छोड़ी है। यही वजह है की हाल में ये मूवी नेटफ्लिक्स पर इतने ज़ोरो शोरो से ट्रेंड कर रही है, और नेटफ्लिक्स पर मस्ट-वॉच सीरीज़ बन गई है, ट्रेंड के मामले में ये सीरीज़ तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है।
बात की जाए अगर ओह माय डॉग की कहानी के बारे में तो ये फिल्म एक छोटे लड़के और उसके पालतू कुत्ते के बीच के गहरे भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है। उस लड़के का वह वफादार कुत्ता एक दिन अचानक से गायब हो जाता है और वह लड़का उसकी तलाश में निकल पड़ता है। इस दौरान समाज की कई अन्य सच्चाइयों और संवेदनाओं का भी पता चलता है, जो इसे एक रोचक फिल्म बनाता है। इस फिल्म को IMDb पर रेटिंग 7.7 रेटिंग मिली है।
ओह माय गॉड जैसी सफल मूवी फ्रेंचाइजी बनाने वाले निर्देशक अमित राय की ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 14 करोड़ के करीब बताया गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म महज 5 करोड़ का कारोबार ही कर पाई थी, जिसकी वजह ओह माय डॉग एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: अब बचे हैं सिर्फ 2 से 3 महीने.. जल्द रिलीज होगी Panchayat Seaosn 5? भूषण-बिनोद करेंगे नए नए बवाल!