OnePlus Bullets Wireless Z2 नेकबैंड ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ लॉन्च, केवल 10 मिनट के चार्ज में उठाएं 20 घंटे प्लेबैक का मज़ा

Updated on 21-Aug-2023
HIGHLIGHTS

OnePlus ने अपने ऑडियो प्रॉडक्ट्स के भारी कलेक्शन में एक और नेकबैंड को शामिल किया है।

भारत में ऐक्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 लॉन्च हो गया है।

OnePlus Bullets Wireless Z2 ईयरफोंस 2299 रुपए की किफायती कीमत पर लॉन्च हुए हैं।

OnePlus ने अपने ऑडियो प्रॉडक्ट्स के भारी कलेक्शन में एक और नेकबैंड को शामिल किया है। भारत में ऐक्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 लॉन्च हो गया है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि यह लेटेस्ट प्रॉडक्ट ओपन सेल के लिए उपलब्ध है। आज दोपहर 12 बजे से यह नेकबैंड खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इन ईयरफोंस को युनीक ऑडियो अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये बाहर की अनचाही आवाजों को रोकने के लिए और बढ़िया साउन्ड क्वालिटी देने के लिए अडवांस नॉइस कैंसलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC ईयरफोंस सुनने का शानदार अनुभव देने के लिए अडवांस तकनीक और बढ़िया साउन्ड को जोड़ते हैं। 

यह भी पढ़ें: OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: धुरंधर स्मार्टफोंस के बीच घमासान युद्ध! देखें किसमें कितना है दम 

OnePlus Bullets Wireless Z2: कीमत और उपलब्धता

OnePlus Bullets Wireless Z2 ईयरफोंस 2299 रुपए की किफायती कीमत पर लॉन्च हुए हैं। यह प्रॉडक्ट OnePlus.in, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स Amazon.in, Flipkart.com और Myntra.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है जिससे इसे एक्सेस करने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। 

OnePlus Bullets Wireless Z2: स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Bullets Wireless Z2 ईयरफोंस अडवांस 45dB हाइब्रिड नॉइस कैंसलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं जिससे इंडस्ट्री का बेस्ट नॉइस रिडक्शन मिलता है। यह फीचर्स यूजर्स को उनके पसंदीदा म्यूज़िक में डुबो देता और शोर वाली जगहों पर भी साफ कॉम्युनिकेशन सुनिश्चित करता है। इन ईयरफोंस में 12.4mm बड़ा डायनेमिक ड्राइवर और टाइटेनियम-कोटेड डोम मिलता है जो डीप बेस, पॉवरफुल बीट्स और जबरदस्त क्लैरिटी ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें: बिना Remote कैसे चलाएं Split AC? इन 4 आसान तरीकों से चुटकियों में हो जाएगा काम

यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स अविश्वसनीय अनुभव के साथ हर नोट और रिदम का आनंद ले सकें। इसकी ऐंटी-डिस्टोर्शन ऑडियो टेक्नोलॉजी स्मूद और डिस्टोर्शन-फ्री साउन्ड ऑफर करती है और साथ ही यूजर्स को ट्रूली इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ जोड़ती है। ANC का इस्तेमाल करते समय यूजर्स 20 घंटे की आकर्षक बैटरी लाइफ का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, ANC बंद होने पर इसकी बैटरी लाइफ 28 घंटों तक बढ़ जाती है। इसके अलावा, केवल 10 मिनट की क्विक चार्जिंग पर ही आप इसे 20 घंटों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC ईयरफोंस ब्लूटूथ 5.2 और लो-लेटेन्सी ड्यूल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाती है। चाहे आप एक गेमर हों या मल्टीटास्कर, यह तकनीक गेमिंग सेशंस को ऑप्टिमाइज़ करती है और डिवाइसेज के बीच तेजी से स्विच करने की सुविधा देती है।

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :