नया नेकबैंड इयरफ़ोन खरीदना चाहते हैं? 3000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ टॉप चॉइस

Highlights

3000 रुपये से कम कीमत वाले नेकबैंड इयरफ़ोन

इन इयरफोन्स में 35 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है

Oneplus, Noise जैसी कंपनियां इस लिस्ट में हैं

नया नेकबैंड इयरफ़ोन खरीदना चाहते हैं? 3000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ टॉप चॉइस

भारतीय बाजार में कई ब्रांड हैं जो कई प्रोडक्टस लॉन्च करते हैं। हाल ही में विंगाजॉय (Vingajoy) की नेकबैंड CL-6320 Rock सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये से भी कम है। आज हम आपको भारत में उपलब्ध इस कीमत में इस नेकबैंक के साथ-साथ अन्य नेकबैंड्स के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते है कि आखिर आपको यह कीमत कीमत में और कैसे स्पेक्स के साथ मिल रहे हैं। 

Vingajoy Neckband CL-6320 Rock Series

कंपनी का दावा है कि यह नेकबैंड एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का प्ले टाइम देता है। इसके अलावा, यह 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। यह 6 महीने की वारंटी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह सस्ता नेकबैंड इस सेगमेंट के सबसे पावरफुल नेकबैंड्स में से एक है। इस नेकबैंड में यूजर्स को नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर मिलेगा। यह टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

OnePlus Bullets Wireless Z Bass Edition (Bass Blue)

इसकी कीमत 1,999 रुपये है। यह सभी स्मार्टफोन के साथ काम करता है। इसकी ब्लूटूथ रेंज 33 फीट तक की कही जा रही है। साथ ही वनप्लस का यह नेकबैंड पसीने और पानी से भी खराब नहीं होता है। इसे ऐसा बनाने के लिए इसे IP55 रेटिंग दी गई है। साथ ही यह 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देता है। इसमें क्विक स्विच, क्विक पेयर और मैग्नेटिक कंट्रोल फीचर है।

Noise Flair in-Ear Wireless Bluetooth Smart Neckband Earphone

यह टच कंट्रोल्स के साथ आता है। यह 35 घंटे तक के प्लेटाइम के साथ भी आता है। इसमें डुअल माइक और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी इसमें है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। यह 8 मिनट की चार्जिंग पर 8 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। इसमें स्विच कॉल फीचर के साथ नॉइज़ कैंसलेशन फीचर भी है। इसमें 10mm का स्पीकर ड्राइवर भी है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile