WhatsApp कई एंड्रॉयड डिवाइस पर हो रहा बंद! इस दिन से नहीं करेगा काम, आपका डिवाइस तो लिस्ट में नहीं शामिल?
8 सितंबर 2026 से पुराने Android फोन पर बंद होगा
WhatsApp Android 6.0 से नीचे वाले डिवाइस होंगे प्रभावित
नया नोटिफिकेशन बबल्स फीचर भी जल्द आ सकता है
WhatsApp News: डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है और इसी के साथ ऐप्स भी अपने सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं. अब WhatsApp को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है, जो पुराने Android यूजर्स को सीधे प्रभावित करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही पुराने Android वर्जन के लिए सपोर्ट बंद करने जा रही है.
Surveyबंद होगा WhatsApp सपोर्ट
जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 से WhatsApp उन स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा, जो Android 6.0 से नीचे के वर्जन पर चलते हैं. अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के डिवाइस को सपोर्ट करता है, लेकिन नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अब कंपनी ने यह लिमिट बढ़ा दी है. इसका मतलब साफ है कि Android 5.0 और 5.1 वाले फोन में WhatsApp चलना बंद हो जाएगा.

यूजर्स को क्या करना चाहिए
कंपनी ने पहले से ही कुछ यूजर्स को ऐप के अंदर नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है, ताकि वे समय रहते तैयारी कर सकें.
सबसे जरूरी काम है अपने चैट्स का बैकअप लेना. आप अपने डेटा को Google Drive पर सेव कर सकते हैं या लोकल स्टोरेज में भी बैकअप रख सकते हैं. अगर आप नया फोन लेते हैं, तो इसी बैकअप से आपकी सारी चैट्स वापस मिल जाएंगी.
किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?
यह बदलाव भले ही सभी पर असर नहीं डालेगा, लेकिन एक बड़ा यूजर बेस अभी भी पुराने स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करता है. भारत, ब्राज़ील और अफ्रीका जैसे देशों में ऐसे डिवाइस अभी भी काफी चलन में हैं, जहां सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो चुका है. ऐसे यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल जारी रखने के लिए नया डिवाइस लेना पड़ेगा.
iPhone यूजर्स के लिए राहत
यह बदलाव Apple यूजर्स पर लागू नहीं होगा. iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन वाले iPhone और iPad में WhatsApp बिना किसी दिक्कत के चलता रहेगा.

WhatsApp में आने वाला नया फीचर
WhatsApp सिर्फ पुराने वर्जन बंद नहीं कर रहा, बल्कि नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में जल्द “notification bubbles” फीचर आ सकता है, जैसा Facebook Messenger में देखने को मिलता है. इस फीचर से यूजर्स किसी भी ऐप के ऊपर चैट को फ्लोटिंग बबल के रूप में देख और रिप्लाई कर पाएंगे, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी.
क्या यह फैसला सही है?
सीधी बात यह है कि यह कदम जरूरी भी है और थोड़ा मुश्किल भी. जरूरी इसलिए क्योंकि नए फीचर्स और सिक्योरिटी के लिए नए सिस्टम चाहिए. मुश्किल इसलिए क्योंकि अभी भी काफी लोग पुराने फोन इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, उनकी संख्या काफी कम है तो ज्यादातर लोग इस अपडेट से प्रभावित नहीं होंगे.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile