WhatsApp यूज़ करने के लिए अब देने होंगे पैसे? जानिए क्या है नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन और कैसे करता है काम

WhatsApp यूज़ करने के लिए अब देने होंगे पैसे? जानिए क्या है नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन और कैसे करता है काम

Meta का इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक नया प्रीमियम फीचर आया है जिसकी फिलहाल टेस्टिंग चल रही है. इस फीचर का नाम है WhatsApp Plus. पूरे भारत में बहुत कम लोग होंगे जो WhatsApp के बारे में या तो जानते नहीं है या फिर यूज नहीं करते. ऐसे में ये फीचर कुछ ही iPhone यूजर्स के लिए रिलीज हुआ है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इस नए और प्रीमियम प्लान में नया क्या है और इससे उन आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा जो रोज़ इस ऐप को चलाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी जानना जरूरी है कि यह एक ही महीने का ऑप्शनल प्लान है जिसका यह मतलब है कि इसे खरीदना अनिवार्य नहीं होगा. लेकिन एक बार इसे खरीदने के बाद इसकी सब्सक्रिप्शन ऑटोमेटिकली तब तक Re-New होती रहेगी जब तक आप उसे ऐप स्टोर की मदद से कैंसिल नहीं करते.

WhatsApp Plus का प्राइस

Whatsapp

इस सब्सक्रिप्शन की प्राइसिंग देशों के हिसाब से बदल सकती है. यूरोप में इस प्लान का प्राइस प्रति महीने €2.49 है. WABetaInfo के मुताबिक इस प्लान के प्राइस क्षेत्र और देश के हिसाब से बदल सकते हैं. अभी यब फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है. लेकिन जब यह फीचर रिलीज होगा तो इसका प्राइस काफी हद तक बदल सकता है. इस प्लान का मतलब काफी सरल है. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो थोड़े ज्यादा फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं. जो लोग इसे नहीं लेते हैं वह लोग नॉर्मल फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

WhatsApp Plus के फीचर्स

यह सब्सक्रिप्शन उन लोगों के लिए है जो WhatsApp का लुक अपने हिसाब से बदलना चाहते हैं. इसमें सब्सक्राइबर्स को ये फायदे मिलेंगे:

  • 18 कस्टम थीम्स जो WhatsApp के हरे रंग से कुछ हट कर हैं।
  • होम स्क्रीन के लिए 14 अलग-अलग ऐप आइकन्स।
  • एनिमेटेड प्रीमियम स्टीकर पैक्स।
  • केवल WhatsApp कॉल्स के लिए 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स।
  • 20 चैट्स तक पिन करने की आज़ादी।

इसके अलावा इस प्लान में बल्क चैट थीम मिलती है और यह प्लान लुक्स पर ज्यादा ध्यान देता है. लेकिन इस प्लान का नेगेटिव पॉइंट यह है कि यह काफी कम iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर मंडराया खतरा! चेतावनी जारी, Android और iOS दोनों यूजर्स हो सकते प्रभावित

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile