Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Apps » चैट ट्रांसफर से लेकर मल्टीपल अकाउंट तक..WhatsApp पर एक साथ आ गए कई नए फीचर्स, जान लें सारी डिटेल्स

चैट ट्रांसफर से लेकर मल्टीपल अकाउंट तक..WhatsApp पर एक साथ आ गए कई नए फीचर्स, जान लें सारी डिटेल्स

By Sudhanshu Shubham | Updated on 27-Mar-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

WhatsApp में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं

अब iPhone में दो अकाउंट और आसान चैट ट्रांसफर मिलेगा

AI और स्टोरेज मैनेजमेंट फीचर्स भी अपडेट हुए

चैट ट्रांसफर से लेकर मल्टीपल अकाउंट तक..WhatsApp पर एक साथ आ गए कई नए फीचर्स, जान लें सारी डिटेल्स
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
27-Mar-2026

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है. इनकै मकसद ऐप के रोजमर्रा इस्तेमाल को आसान बनाना और उन दिक्कतों को खत्म करना है जिनसे लोग लंबे समय से परेशान थे. खास तौर पर स्टोरेज मैनेजमेंट और चैट ट्रांसफर जैसे बड़े बदलाव इस अपडेट का हिस्सा हैं. ये सीधे यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी के मुताबिक ये अपडेट उन लोगों के लिए काम के हैं जो एक साथ पर्सनल और वर्क चैट संभालते हैं या फिर अपने डेटा और स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहते हैं.

iPhone में एक ही डिवाइस में चलेंगे दो WhatsApp

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब iPhone यूजर्स भी एक ही डिवाइस में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे. अब तक यह सुविधा केवल Android यूजर्स के पास थी. इसका मतलब है कि अब अलग-अलग नंबर के लिए दो फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐप में प्रोफाइल फोटो के जरिए यह भी साफ दिखेगा कि आप किस अकाउंट में हैं, जिससे स्विच करना आसान रहेगा.

चैट ट्रांसफर करना हो गया आसान

फोन बदलना भी अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. पहले WhatsApp चैट्स को Android से iPhone या iPhone से Android में ट्रांसफर करना काफी झंझट भरा था, लेकिन अब कंपनी ने इसे सरल बना दिया है. यूजर्स अब अपने पूरे चैट बैकअप, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं, आसानी से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जा सकते हैं.

स्टोरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने एक स्मार्ट तरीका भी जोड़ा है. अब यूजर्स किसी भी चैट के अंदर जाकर बड़े फाइल्स को पहचानकर डिलीट कर सकते हैं, बिना पूरी चैट हटाए. इससे फोन की स्टोरेज खाली करना आसान हो जाएगा और जरूरी मैसेज सुरक्षित रहेंगे.

स्टिकर सजेशन

इसके अलावा चैटिंग को और आसान बनाने के लिए स्टिकर सजेशन फीचर भी जोड़ा गया है. अब जैसे ही आप कोई इमोजी टाइप करेंगे, WhatsApp खुद से उससे जुड़े स्टिकर सजेस्ट करेगा, जिससे एक्सप्रेशन ज्यादा बेहतर तरीके से शेयर किए जा सकेंगे.

AI फीचर्स भी जोड़े गए

AI फीचर्स को भी इस अपडेट में खास जगह दी गई है. Meta के AI की मदद से अब यूजर्स फोटो भेजने से पहले उसे एडिट कर सकते हैं. बैकग्राउंड बदलना, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना या फोटो को क्रिएटिव स्टाइल देना अब सीधे चैट के अंदर ही संभव होगा.

साथ ही, WhatsApp का AI Writing Help फीचर भी बेहतर किया गया है. अब यह चैट के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जवाब सुझा सकता है, जिससे यूजर्स को सही शब्द चुनने में मदद मिलेगी. कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

कुल मिलाकर, यह अपडेट दिखाता है कि WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि एक स्मार्ट कम्युनिकेशन टूल बनता जा रहा है, जहां AI, स्टोरेज कंट्रोल और मल्टी-अकाउंट जैसी सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी
Jio VS BSNL: कौन दे रहा सबसे सस्ता प्लान? आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट Jio VS BSNL: कौन दे रहा सबसे सस्ता प्लान? आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट
iPhone Duo की भारत में सेल शुरू! जानिए कीमत से लेकर बैंक-एक्सचेंज ऑफर्स और कहां से खरीदें iPhone Duo की भारत में सेल शुरू! जानिए कीमत से लेकर बैंक-एक्सचेंज ऑफर्स और कहां से खरीदें
HMD का अनोखा Phone लॉन्च! कहानी सुनाएगा AI.. कीमत 10,200 रुपये लेकिन ये फीचर है धाकड़ HMD का अनोखा Phone लॉन्च! कहानी सुनाएगा AI.. कीमत 10,200 रुपये लेकिन ये फीचर है धाकड़
200MP के तीन-तीन कैमरा वाला Oppo Phone इंडिया में लॉन्च..मिलेगी 8000mAh की बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर 200MP के तीन-तीन कैमरा वाला Oppo Phone इंडिया में लॉन्च..मिलेगी 8000mAh की बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo